एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे IAF चीफ

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है.

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह 30 सितंबर 2024 से पदभार संभालेंगे.

वर्तमान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी 30 सितंबर 2024 को सेवानिवृत्त होंगे.

अमर प्रीत सिंह ने 1 फरवरी 2023 को भारतीय वायुसेना के 47वें उप प्रमुख का पद संभाला था.

वायुसेना प्रमुख शांति और युद्ध दोनों समय में वायुसेना की रणनीति और निर्णयों का नेतृत्व करते हैं.  

वायुसेना प्रमुख सभी अधिकारियों की तैनाती और रक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता है. 

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को 5,000 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव है.