ये है दुनिया की सबसे दुर्लभ व्हेल, पहली  बार मिला पूरा शव

न्यूजीलैंड के तट पर गहराई में गोते लगाने वाली दुर्लभ स्पेड टूथेड व्हेल मछली का शव मिला है.

स्पेड टूथेड व्हेल दुनिया की सबसे दुर्लभ  व्हेलों में से एक है.

यह व्हेल मछली बहुत ही दुर्लभ है और आमतौर पर देखना मुश्किल है.

इस व्हेल का शव न्यूजीलैंड के दक्षिणी ओटागो प्रांत में पाया गया.

व्हेल के आने के कारण और कैसे यहां आई, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है.

व्हेल का शव 16.4 फीट  लंबा है.

व्हेल के शव को डिसेक्शन के लिए संगठनों ने कोल्ड स्टोरेज में रखा है.

स्पेड टूथेड व्हेल का पहला वैज्ञानिक वर्णन 1874 में किया गया था.