Vistaar NEWS

Trains Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें… 3 से 24 मई तक छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये 10 ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखें लिस्ट

mp news

ट्रेन (फाइल तस्वीर)

Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को मई महीने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन में वॉशेबल एप्रन निर्माण कार्य के चलते 3 से 24 मई तक बिलासपुर जोन से जुड़ी 10 यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा गोंदिया से बिलासपुर-हावड़ा रूट पर चलने वाली लगभग 30 गाड़ियां आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी.

रेलवे प्रशासन के मुताबिक गोंदिया स्टेशन जोन का एक महत्वपूर्ण जंक्शन है, जहां यात्री एवं कोचिंग ट्रेनों का ठहराव और प्राथमिक अनुरक्षण नियमित रूप से किया जाता है. स्टेशन की लाइन संख्या-पांच पर वॉशेबल एप्रन का निर्माण 3 मई से 22 मई तक किया जाएगा.

ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द

3 से 22 मई तक रद्द रहने वाली ट्रेनों की लिस्ट देखिए-

4 से 23 मई तक रद्द रहने वाली ट्रेनों की लिस्ट-

इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग

कई ट्रेनें बीच मार्ग में ही समाप्त

ये भी पढ़ें- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बढ़ेगी ठंड, 3 दिन बाद गिरेगा तापमान, IMD ने दिया अपडेट

क्यों जरूरी है वॉशेबल एप्रन?

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक वॉशेबल एप्रन बनने से ट्रेनों की सफाई और रखरखाव में आसानी होगी. इससे स्टेशन की स्वच्छता, ट्रैक की मजबूती और परिचालन सुरक्षा बेहतर होगी. लंबे समय से इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही थी. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी आधिकारिक माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें.

Exit mobile version