Vistaar NEWS

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ में फिर चली ‘तबादला एक्सप्रेस’, 11 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर

Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

CG IAS Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है. प्रदेश के 11 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. छत्तीसगढ़ सरकार ने अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी कर दी है. राज्यपाल के सचिवा डॉ. सी आर प्रसन्ना को वर्तमान दायित्व के साथ ही आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं कुलदीप शर्मा बलौदाबाजार के नए कलेक्टर बनाए गए हैं.

इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

  1. डॉ सी आर प्रसन्ना, सचिव, राज्यपाल को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ ही आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
  2. कुलदीप शर्मा, रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाएं को बलौदाबाजार का कलेक्टर बनाया गया है.
  3. तीर्थराज अग्रवाल, विशेष सहायक, मंत्री वन एवं जलवायु परिवर्तन को उप सचिव, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
  4. लीना कोसम, परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग को पहले ही की तरह परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर का पदभार सौंपा गया है.
  5. सौमिल रंजन चौबे, उप सचिव, कृषि विभाग, मंत्रालय को पहले ही की तरह उप सचिव, कृषि विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है.
  6. बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, अपर कलेक्टर, नारायणपुर को यथावत अपर कलेक्टर, नारायणपुर का पद सौंपा है.
  7. सुमीत अग्रवाल, आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग को यथावत आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग का पद सौंपा गया है.
  8. संदीप कुमार अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बिलासपुर को यथावत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बिलासपुर का पद सौंपा गया है.
  9. आशीष कुमार टिकरिहा, विशेष सहायक, मंत्री, वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग को प्रबंध संचालक, छ.ग. वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के पद पर पदस्थ किया गया है.
  10. ऋषभ कुमार पाराशर, उप सचिव, वित्त विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक यथावत उप सचिव, वित्त विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है.
  11. तरूण कुमार किरण, राज्य कर उपायुक्त, कार्यालय आयुक्त, राज्य कर मुख्यालय, नवा रायपुर को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कार्यालय कलेक्टर, जिला कोरबा का पद सौंपा गया है.

ये भी पढे़ं: CG News: छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री हुई ‘शतक’, RSS के 100 साल पूरा होने पर बनी है फिल्म

Exit mobile version