Vistaar NEWS

CG News: दुर्ग में 14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन, CM साय ने प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई दी

Chief Minister Sai giving awards to the players.

खिलाड़ियों को पुरस्कार देते मुख्यमंत्री साय.

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग दौरे पर रहे. यहां उन्होंने भिलाई स्थित प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में आयोजित 14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों और 7 केंद्रीय पुलिस इकाइयों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. समापन अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

DGP समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद रहे

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे. महिला वर्ग में बीएसएफ की टीम विजेता रही, जबकि उत्तर प्रदेश की टीम उपविजेता बनी. पुरुष वर्ग में आईटीबीपी ने खिताब अपने नाम किया. सभी विजेताओं को मुख्यमंत्री के हाथों ट्रॉफी प्रदान की गई.

CM साय ने पुलिस जवानों की तारीफ की

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस जवान दिन-रात कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ खेल के मैदान में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है. कठिन परिस्थितियों में कर्तव्य निभाने वाले जवान जब खेलों में हिस्सा लेते हैं तो उनका आत्मविश्वास और साहस प्रदेश का मान बढ़ाता है. उन्होंने युवाओं से अपील की है कि प्रत्येक युवा को किसी ना किसी खेल से अवश्य जुड़ना चाहिए, क्योंकि आज खेलों में भी करियर की व्यापक संभावनाएं हैं. मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि नया रायपुर में 14 एकड़ भूमि पर तीरंदाजी अकादमी स्थापित की जा रही है. साथ ही ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 21 लाख रुपये, स्वर्ण पदक विजेता को 3 करोड़, रजत पदक पर 2 करोड़ और कांस्य पदक पर 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

ये भी पढे़ं: CG News: पूर्व विधायक लेखराम साहू ने राज्यसभा के लिए पेश की दावेदारी, दीपक बैज और चरणदास महंत से की मुलाकात

Exit mobile version