Vistaar NEWS

डेडलाइन से पहले बड़ा सरेंडर! BBM कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा

Naxal Surrender

15 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Naxal Surrender: नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन पास आ रही है. वहीं इसके पहले महासमुंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जहां बीबीएम (BBM) कमेटी से जुड़े 15 नक्सलियों ने बलोदा थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया. इनमें 9 महिला और 6 पुरुष नक्सली शामिल हैं. आत्मसमर्पण के बाद सभी को सुरक्षा कारणों से महासमुंद के रक्षित केंद्र लाया गया है.

BBM कमेटी के 15 नक्सलियों ने किया सरेंडर

जानकारी के मुताबिक, बीती रात बलोदा थाना में 15 नक्सलियों ने सरेंडर किया. ये सभी लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थे और संगठन की बीबीएम कमेटी से जुड़े हुए थे. आत्मसमर्पण करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक है, जो नक्सल संगठन में उनकी सक्रिय भागीदारी को दर्शाती है.

महासमुंद पुलिस आज देगी जानकारी

बता दें कि सरेंडर के बाद सभी नक्सलियों को महासमुंद के रक्षित केंद्र में रखा गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. मामले को लेकर आज पुलिस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की जाएगी, जिसमें आत्मसमर्पण की पूरी प्रक्रिया, नक्सलियों की भूमिका और आगे की कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.

महासमुंद और ओडिशा पुलिस ने की अपील

कुछ दिनों पहले BBM (बलांगीर, बरगढ़, महासमुंद) के नक्सलियों ने सरेंडर करने की बात कही थी. वहीं इनके अलावा पतेरापाली, कापू कुंडा और जामपाली के जंगल में नक्सलियों के होने की संभावना है. जिसे लेकर महासमुंद और ओडिशा पुलिस ने नक्सलियों से आत्मसमर्पण करने पोस्टर जारी कर अपील की है.

ये भी पढ़ें- सरगुजा में राशन घोटाला! लखनपुर में लोगों को महिनों से नहीं मिला राशन, फूड इंस्पेक्टर की लापरवाही आई सामने

कुछ दिनों पहले गृह मंत्री को लिखा पत्र

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही बलांगीर-बरगड़-महासमुंद (BBM) डिवीजन के 15 नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करने का ऐलान किया था. जिसे लेकर पश्चिम सब ब्यूरो सचिव ने गृह मंत्री विजय शर्मा को विस्तृत पत्र भेजकर कहा है कि सभी सदस्य मुख्यधारा में जुड़ने के लिए तैयार हैं और सरकार से रेडियो संदेश के माध्यम से सुरक्षा की गारंटी चाहते हैं. गृह मंत्री ने भी आश्वासन दिया है कि सरकार पुनर्वास नीति पर पहले से काम कर रही है और जल्द ही वीडियो संदेश जारी करेंगे.

Exit mobile version