CG News: एससीएम लीडर विकास की ओर से डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर समर्पण करने की इच्छा जताई है. BBM, बलांगीर, बरगढ़, महासमुंद डिवीजन के 15 नक्सलियों ने सरेंडर की इच्छा जताई है. अब इन नक्सलियों के नाम की लिस्ट सामने आई है. समर्पण की इच्छा जताने वाले 15 नक्सलियों में से 14 नक्सली छत्तीसगढ़ से हैं और एक तेलंगाना से है.
इन नक्सलियों ने सरेंडर की इच्छा जताई
- सुरदर्शन उर्फ मुप्पुडी सिंबाइया उर्फ बनन्ना उर्फ बिकास उर्फ जनगू उर्फ जगदीश उर्फ राजन्ना (63 साल), SCM लीडर, एके-47 हथियार
- मंगेश उर्फ रामेश पड्डा (31 साल), DCM लीडर, एके-47 हथियार
- बब्लू उर्फ सैतू उर्फ बब्लू (39 साल), DCM लीडर, इंसास हथियार
- बोडू मदकमी उर्फ मनोज (35 साल), DCM लीडर, इंसास, एलएमजी हथियार
- प्रमिला (30 साल), ACM लीडर, .303 राइफल हथियार
- मंजुला (35 साल), ACM लीडर, 12 बोर का हथियार
- रोजा (30 साल), ACM लीडर, 8 एमएम पिस्टल
- राधिका (18 साल), PM मेंबर, 12 बोर राइफल
- रोशनी (28 साल), ACM लीडर, एके-47 हथियार
- नानी (21 साल), PM मेंबर, इंसास हथियार
- रीना (17 साल), PM मेंबर, 12 बोर राइफल
- दिनेश उर्फ पंडू (17 साल), PM मेंबर, 303 राइफल
- रानिला (18 साल), PM मेंबर, एसबीबीएल
- सोनू (28 साल), PM मेंबर, इंसास हथियार
ये भी पढ़ें: CG News: ‘भारत के किसी भी राज्य से राज्यसभा नहीं जाऊंगा’, रायपुर में दिग्विजय सिंह बोले- अब नए लोगों को मौका देंगे
डिप्टी सीएम ने क्या कहा?
नक्सलियों ने डिप्टी सीएम से सम्मान के साथ आत्मसमर्पण की शर्त रखी थी. जिस पर उन्होंने ऑडियो संदेश जारी करके कहा कि सरकार उनकी सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित करेगी. उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि राज्य सरकार ‘आत्मसमर्पण’ शब्द का उपयोग नहीं करती है, इसके स्थान पर इसे पुनर्वास मानती है. आगे कहा कि पुनर्वास केंद्र में जेल जैसी व्यवस्था नहीं होगी.
