Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ओडिशा में भी नक्सलियों के मुख्यधारा में लौटने का सिलसिला तेज हो गया है. ओडिशा के कंधमाल और रायगढ़ा जिले में कुल 19 माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए सरेंडर किया है.
ओडिशा में 19 नक्सलियों ने किया सरेंडर
कंधमाल जिले में 4 नक्सलियों ने हथियार डालकर सुरक्षाबलों के समक्ष सरेंडर किया. वहीं रायगढ़ा जिले में 15 नक्सलियों ने संगठन से नाता तोड़ते हुए आत्मसमर्पण का फैसला लिया. आत्मसमर्पण करने वालों में माओवादी संगठन के स्टेट कमेटी मेंबर निखिल और इंदु भी शामिल हैं.
नक्सलियों पर 2 करोड़ से ज्यादा का था इनाम
माओवादियों ने एके-47, एसएलआर, इंसास और स्टेन गन जैसे घातक हथियार भी जमा कराए हैं. इन सभी माओवादियों पर कुल 2 करोड़ 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था. बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पण करने वाले कई माओवादी छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के रहने वाले हैं. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि लगातार दबाव और पुनर्वास नीति का असर अब जमीन पर दिखने लगा है. आत्मसमर्पण को माओवादी नेटवर्क के कमजोर पड़ने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.
कल 21 नक्सलियों ने किया था सरेंडर
कल छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 21 नक्सलियों ने सरेंडर किया. इनमें 14 महिला नक्सली भी शामिल है. सभी नक्सलियों ने हथियार के साथ सरेंडर किया है और इन पर 76 लाख रुपए का इनाम घोषित था. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पास से Ak-47, एसएलआर-इंसास-बीजीएल लांचर सहित हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है. यह सभी नक्सली दरभा डिवीजन, दक्षिण बस्तर डिवीजन, के.के.बी.एन. डिवीजन (ओडिशा) एरिया कमेटी में सक्रिय थे.
ये भी पढ़ें- CG News: अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर ने बुजुर्ग को दी गालियां, वीडियो हुआ वायरल
बीजापुर में 30 नक्सलियों का सरेंडर
इसके अलावा बीजापुर में भी नक्सलियों ने हथियार डाले हैं. बीजापुर SP ऑफिस में पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन पहल के अंतर्गत 30 नक्सलियों ने सरेंडर किया है.
