CG Holi Special train: होली त्योहार में रेल यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने यात्रियों के लिए 2 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. जिसमें दुर्ग से रायगढ़ और रायगढ़ से दुर्ग के लिए लोकल और लंबी दूरी के लिए एलटीटी से हटिया स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, ताकि दोनों तरह के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा.
1. दुर्ग–रायगढ़ के बीच चलेगी मेमू पैसेंजर स्पेशल
रेलवे प्रशासन ने बताया गाड़ी संख्या 08834/08833 दुर्ग–रायगढ़–दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का संचालन 02, 03, 05 और 06 मार्च 2026 को चार फेरे के लिए किया जा रहा है.
इन स्टेशनों पर होगा स्टापेज
यह ट्रेन दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होकर भिलाई, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती और खरसिया जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 6:50 बजे रायगढ़ पहुंचेगी.
वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़ से शाम 7 बजे रवाना होगी और सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए रायपुर आधी रात के बाद 12:10 बजे और दुर्ग अगले दिन 1:45 बजे पहुंचेगी.
2. लंबी दूरी के लिए हटिया–एलटीटी होली स्पेशल
होली और गर्मी की छुट्टियों के दौरान कंफर्म बर्थ की मांग को देखते हुए हटिया और मुंबई के बीच भी होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. गाड़ी संख्या 08609 हटिया–एलटीटी होली स्पेशल 02 और 09 मार्च 2026 को हटिया से शाम 4:20 बजे रवाना होगी.
ये भी पढ़ें- डेडलाइन से पहले बड़ा सरेंडर! BBM कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा
कहां-कहां रूकेगी?
यह ट्रेन राऊरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर और नासिक रोड सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन सुबह 12:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी.
वापसी में गाड़ी संख्या 08610 एलटीटी–हटिया होली स्पेशल 04 और 11 मार्च 2026 को सुबह 5 बजे एलटीटी से रवाना होगी और दुर्ग, रायपुर-बिलासपुर होते हुए अगले दिन शाम 6 बजे हटिया पहुंचेगी.
