Vistaar NEWS

CG SIR: छत्तीसगढ़ में SIR के तहत 27 लाख नाम कटे, जुड़वाने के लिए आए सिर्फ 2.75 लाख आवेदन

CG SIR

File Image

CG SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)की प्रक्रिया लगभग पूरी होने वाली है. SIR के तहत 21 फरवरी को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में प्रदेश के 19 लाख से ज्यादा वोटर्स कम हो जाएंगे. इसकी बड़ी वजह है कि जिन लोगों के नाम शिफ्टिंग, त्रुटि या एसआईआर फार्म नहीं भरने के कारण कटे हैं, उनमें से अधिकांश लोगों ने नाम जुड़वाने के लिए आवेदन ही नहीं किया है.

छत्तीसगढ़ में SIR के तहत 27 लाख नाम कटे

SIR के ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन के बाद प्रदेश में 27.34 लाख लोगों के नाम कट गए थे. इनमें से महज 2.75 लाख लोगों ने ही नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया है. प्रदेश में SIR के पहले 2.12 करोड़ वोटर्स थे. 23 दिसंबर को प्रारंभिक प्रकाशन के बाद करीब 13 फीसदी लोगों के नाम कट गए.

जुड़वाने के लिए आए सिर्फ 2.75 लाख आवेदन

इसके बाद नाम जुड़वाने, संशोधन और छूटे हुए लोगों को जोड़ने की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग ने शुरू की. जानकारी के मुताबिक, सिर्फ पौने तीन लाख लोगों ने फार्म-6 भरकर नाम जुड़वाने के आवेदन किए हैं. यह कटे हुए 27 लाख नामों के महज 10 फीसदी हैं.

जानें क्यों कटे वोटर्स के नाम?

ये भी पढ़ें- Sunny Leone DJ Night: सनी लियोनी के इवेंट को लेकर विरोध तेज, बजरंग दल ने दी अंतिम चेतावनी, पोस्टर भी हटाए

21 फरवरी को आएगी फाइनल लिस्ट

21 फरवरी को जारी होने वाले अंतिम सूची में प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 1.90 करोड़ के आसपास होने की संभावना है. SIR के पहले यह संख्या 2.12 करोड़ से अधिक थी. SIR प्रक्रिया में बड़ी संख्या में नाम छोटी-छोटी त्रुटियों जैसे उपनाम हटने, दो नाम एक साथ जुड़ने जैसी एआई द्वारा पकड़ी गई गलतियों के कारण भी हटे हैं.

Exit mobile version