गुजिया की बात हुई पुरानी! इस होली ट्राई करें Chhattisgarh की 5 फेमस डिशेज, नहीं भूल पाएंगे स्वाद
श्वेक्षा पाठक
छत्तीसगढ़ में होली पर बनने वाले पकवान
होली का त्योहार पास आते ही तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू होने लगती है. घरों में रंग-गुलाल के साथ-साथ पकवानों की प्लानिंग भी चलने लगती है. ऐसे में हम आपको छत्तीसगढ़ की फेमस पांच पारंपरिक डिशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खाकर लोग स्वाद भूल नहीं पाएंगे.देहरौरी: छत्तीसगढ़ का खास “राइस गुलाब जामुन” जैसा मीठा. चावल और दही से बैटर बनाकर फर्मेंट किया जाता है, फिर गोलियां बनाकर तलकर चाशनी या गुड़ की शक्कर में डुबोया जाता है. होली पर घर-घर बनता है. कुसली: गुजिया जैसी मिठाई, मैदा या आटे की परत में खोया, नारियल, ड्राई फ्रूट्स भरकर तली जाती है. होली पर बहुत बनाई जाती है.अनरसा: चावल के आटे और गुड़ से बनी नरम-मीठी मिठाई. होली और अन्य त्योहारों पर खास बनती है. तली हुई होती है और बहुत स्वादिष्ट लगती है.सलोनी: कुरकुरी नमकीन स्नैक, मैदा से बनी पट्टियां तलकर बनती है. होली पर चाय या ठंडाई के साथ खूब खाई जाती है.खाजा: होली के मौके पर छत्तीसगढ़ के हर घरों में मीठा खाजा बनाया जाता है. जो मैदे से बनता है. ये कुरकुरा और स्वाद में मीठा होता है. जो सबको पसंद आता है.ठेठरी-खुरमी: होली की असली पहचान माने जाते हैं. ठेठरी नमकीन और कुरकुरी स्टिक होती है. जो बेसन से बनती है. वहीं खुरमी मीठी वैरायटी है, गुड़ या शक्कर से बनाई जाती है. दोनों साथ में बहुत लोकप्रिय हैं.