CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. कुरुद थाना क्षेत्र में 85 साल की एक बुजुर्ग से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है. महिला को गंभीर हालत में धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पोते-पोती को दुकान भेजकर की हैवानियत
बताया जा रहा है कि घटना के समय बुजुर्ग अपने पोते और पोती के साथ घर पर ही थीं. तभी गांव में रहने वाला 25 साल का युवक घर में घुसा. आरोपी ने बच्चों को सामान लाने के लिए दुकान भेज दिया. इसके बाद आरोपी ने बुजुर्ग के साथ हैवानियत की .जिससे बुजुर्ग की स्थिति काफी खराब हो गई है. पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वही घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही है.
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
परिजनों ने बताया कि बजुर्ग के बेटा और बहू मजदूरी करने के लिए बाहर गए थे. तभी आरोपी ने बच्चों को चॉकलेट देने के बहाने घर से बाहर कर दिया. इसके बाद घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल बुजुर्ग का अस्पातल में इलाज जारी है.
ये भी पढ़ें: CG News: मैनपाट के टाइगर प्वाइंट में लगी आग, एक दर्जन से ज्यादा छोटी दुकानें जलकर राख; इलाके में मची अफरा-तफरी
