Vistaar NEWS

जांजगीर में ACB की बड़ी कार्रवाई, पामगढ़ अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी को 35 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया

acb action in janjgir pamgarh additional tehsildar and patwari caught with 35000 rupees bribe

पामगढ़ अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी 35 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए

CG News: ACB (anti corruption bureau) द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक ट्रैप अभियान के तहत में आज (4 फरवरी 2026) को एसीबी इकाई बिलासपुर द्वारा जांजगीर जिले में पामगढ़ में अतिरिक्त तहसीलदार पामगढ़ करुणा आहेर और उच्चभट्टी पटवारी आयुष कुमार ध्रुव को 35000 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया. डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि धान उपार्जन केंद्र चोरभट्टी के प्रभारी धीरेन्द्र कुमार कौशिक द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी.

शिकायत में क्या लिखा गया?

धान उपार्जन केंद्र उच्चभट्ठी में अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर द्वारा पूर्व में निरीक्षण किया गया. उन्होंने धान खरीदी कार्य ठीक से नहीं कर रहे हो बोलकर पंचनामा तैयार किया. बड़े अधिकारियों को रिपोर्ट न भेजने के एवज में 30 से 40 हजार रुपए तक की व्यवस्था करने को कहा गया तथा अपने साथ गए पटवारी उच्चभट्ठी आयुष कुमार ध्रुव से भी अलग से बात करने के लिए कहा गया. वह उक्त लोगों को रिश्वत में 35000 रुपए नहीं देना चाहता बल्कि रिश्वत लेते हुए संबंधित को पकड़वाना चाहता हैं. शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई जिस पर ट्रैप की योजना तैयार की गई.

दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई

आज (4 फरवरी) को शिकायतकर्ता द्वारा 35000 रुपये की राशि की व्यवस्था की गई. अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी के पास रिश्वत की राशि देने के लिए भेजा गया. जैसे ही दोनों ने रिश्वत स्वीकार की तो आसपास तैनात एसीबी टीम द्वारा पटवारी तथा अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर को रंगे हाथ पकड़ लिया गया. रिश्वत में ली गई राशि 35000 रुपए को पटवारी आयुष ध्रुव से बरामद कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें: लापरवाह सिस्टम! डॉक्टर ने मृतक को दी आराम की सलाह, मौत के एक साल बाद बनाया मेडिकल सर्टिफिकेट

एसीबी के द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है. गौरतलब है कि एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों की लगातार कार्रावाई की जा रही है. इसी अनुक्रम में उक्त कार्रवाई भी की गई है. एसीबी द्वारा किसी भी विभाग के लोकसेवक द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने पर तत्काल सूचना देने हेतु अपील की है.

Exit mobile version