Vistaar NEWS

CG News: रायपुर में धान से भरा ट्रक कार के ऊपर पलटने से हादसा; एक की मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

A truck loaded with paddy overturned on a car in Raipur.

रायपुर में धान से भरा ट्रक कार पर पलट गया.

CG News: राजधानी रायपुर में रविवार को धान से भरा ट्रक कार के ऊपर पलट गया. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के पास हुआ है. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

चलते ट्रक का लॉकिंग सिस्टम टूटा

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक और कार बलौदाबाजार की तरफ जा रहे थे. तभी ट्रक का पट्टा(लॉकिंग सिस्टम) टूट गया. जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया और कार पर पलट गया. मृतक की पहचान बलौदाबाजार निवासी राजकुमार शर्मा के रूप में हुई है.

स्थानीय लोगों की मदद से किया रेस्क्यू

हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को काफी मशक्क्त के बाद बाहर निकाला गया. सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां एक व्यक्ति को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान बलौदाबाजार निवासी राजकुमार शर्मा के रूप में हुई है. वहीं घायलों में एक महिला भी शामिल हैं. पद्मा और प्रवीण दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

ये भी पढे़ं: विस्तार न्यूज़ की खबर का असर, सरगुजा कलेक्टर ने विजय ट्रेडिंग के गोदाम व दुकान में रखे खाद को राजसात करने का दिया आदेश

Exit mobile version