CG News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दुतकैया गांव में रविवार रात हिंसा भड़क गई. इस घटना में कई घर फूंक दिए गए. बचाव के लिए पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी पथराव किया गया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. वहीं अब इस झड़प को लेकर CM विष्णु देव साय का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा जो घटना का दोषी है उस पर कार्रवाई होगी.
जो घटना का दोषी है, उस पर कार्रवाई होगी – CM विष्णु देव साय
इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि घटना प्रशासन के संज्ञान में है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.
दुधकैयां गांव में देर रात हिंसक झड़प
दुतकैयां गांव में रविवार की रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. शुरुआती विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया, जिससे पूरे गांव और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बन गया. आईजी अमरेश मिश्रा के मौके पर पहुंचने के बाद माहौल शांत हुआ. वहीं आज भी पूरा गांव छावनी में बदल गया है. यहां कर्फ्यू जैसे हालात हैं. गांव में अभी भी भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं. इस समय गांव पूरी तरह से पुलिस के नियंत्रण में हैं.
क्या है पूरा मामला?
- यहां पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए.
- ये पूरा मामला गरियाबंद जिले में राजिम से लगे दुतकैयां गांव का है.
- जानकारी के मुताबिक, एक पक्ष के आरोपी कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए हैं. आरोपियों ने मामले में गवाही देने वाले लोगों पर हमला कर दिया.
- इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों पर हमला कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. उपद्रवियों ने कई घरों और वाहनों में आगजनी की.
- तनाव को देखते हुए रायपुर से अतिरिक्त फोर्स गांव में भेजी गई है. पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया.
ये भी पढ़ें- Ambikapur: अंबिकापुर में बनेगा BJP का हाईटेक कैंपस, CM साय करेंगे भूमिपूजन, दो करोड़ की लागत से होगा निर्माण
तीन आरोपी गिरफ्तार
वहीं पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को कल रात ही गिरफ्तार कर लिया था. वहीं इस समय पुलिस प्रशासन गांव में शांति बहाल करने में जुटी हैं. गांव में पुलिस बल के साथ फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर मौजूद है.
