Vistaar NEWS

Ambikapur: तहसीलदार ने पत्नी से तोड़ दिया था रिश्ता, फिर 3 साल बाद महिला थाने में बनी बात

CG News

Ambikapur: अंबिकापुर स्थित महिला थाना की पुलिस ने तहसीलदार दंपति के टूट चुके रिश्ते में जान भरने का काम किया है. शादी के 50 दिन बाद ही पति-पत्नी में ऐसा विवाद हुआ कि दोनों के रिश्ते अलग-अलग हुए थे और मामला पुलिस तक पहुंच चुका था, लेकिन महिला थाना प्रभारी सुनीता भारद्वाज ने दोनों के रिश्ते को कई काउंसलिंग के बाद जान डाला. अब 3 साल बाद फिर दोनों साथ हुए हैं.

क्या है पूरा मामला?

तीन साल बाद महिला थाना में जुड़ा रिश्ता

प्रथम काउंसलिंग में ही राहुल गुप्ता ने पत्नी रेनु गुप्ता को स्पष्ट रूप से नहीं रखने की बात बोलकर साथ ले जाने से इंकार कर दिया. दोनों के रिश्ते लगभग समाप्त होने की स्थिति में था लेकिन महिला थाना प्रभारी सुनीता भारद्वाज एवं काउंसलिंग टीम के द्वारा लगातार प्रयास कर पुनः 31 जनवरी 2026 को दोनों पक्षों को थाना उपस्थित कर काउंसलिंग किया. इसके बाद राहुल गुप्ता अपनी पत्नी को साथ रखने हेतु सहमत होने पर दोनों पक्षों में आपसी समझौता कराया गया.

ये भी पढ़ें- रायपुर में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला अंतरिक्ष केंद्र, सीएम साय करेंगे शुभारंभ, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भी होंगे शामिल

पढ़े-लिखे शिक्षित परिवार के पति पत्नी के आपसी रिश्ते जो लगभग पूर्णतः टूट चुका था महिला थाना में कांउंसलिंग के फलस्वरूप पति पत्नी के रिश्ते को जोडकर रेनु गुप्ता एवं उसके पति राहुल गुप्ता को एक साथ रहने हेतु परिवार जनों के समक्ष जगदलपुर रवाना किया गया।

Exit mobile version