Ambikapur: विस्तार न्यूज के प्राइम शो सीधे मुद्दे की बात में दिखाए गए खबर का अंबिकापुर में बड़ा असर हुआ है. यहां पर अब जनजाति परिवार के लोगों को नाला का दूषित पानी नहीं पीना पड़ेगा. विस्तार न्यूज में सीधे मुद्दे की बात में रात 8:00 बजे 12 फरवरी को मैनपाट के गांव में किस तरीके से लोग नाला का दूषित पानी पी रहे हैं, और बीमार हो रहे हैं. इसे लेकर एक ग्राउंड रिपोर्ट दिखाई थी.
विस्तार न्यूज की खबर का असर
इसके बाद जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया और 24 घंटा से पहले ही कुदारी डीह गांव में नए बोरवेल के लिए मशीन पहुंच गई और बोरवेल के बाद लोगों को साफ पानी देने का रास्ता साफ हो गया. लोग इसकी वजह से बेहद खुश है और विस्तार न्यूज का लोगों ने धन्यवाद दिया है तो दूसरी तरफ साफ पानी मिलने के बाद लोगों की खुशियां देखते ही बन रही थी. यहां पर लोगों ने रसगुल्ला बांट कर खुशियां मनाई और सरगुजा जिला प्रशासन का भी धन्यवाद किया.
24 घंटे के भीतर लोगों को मिला साफ पानी
सीधे मुद्दे की बात में हमने गांव के लोग किस तरीके से दूषित पानी पी रहे हैं. इसे लेकर एक ग्राउंड रिपोर्ट दिखाई थी इसके बाद सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा था कि लोगों को तत्काल साफ पानी उपलब्ध कराया जाएगा. 24 घंटे के भीतर ही निभा दिया और सुबह 8:00 बजे ही बोर गाड़ी गांव पहुंच गई.
लोगों ने मनाई खुशियां
पिंकी नामक आंगनवाड़ी सहायिका ने कहा कि विस्तार न्यूज़ में हमारी दशकों पुरानी समस्या को खबर में दिखाया, इसके बाद हमारी समस्या दूर हो रही है. विस्तार न्यूज़ को हम दिल से धन्यवाद देते हैं क्योंकि कई बार हमने पानी की मांग अधिकारियों से की थी और हमारी सुनवाई नहीं हुई थी लेकिन अब यकीन नहीं हो रहा है कि इतनी जल्दी खबर दिखाने के बाद हमारे मोहल्ले में साफ पानी की व्यवस्था की जा रही है हम जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक को भी बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं.
