Vistaar NEWS

CG SIR: अम्बिकापुर में 1143 जिंदा लोगों को मृत बताकर नाम कटवाने का खेल, कांग्रेस ने BJP पर साजिश का लगाया आरोप

Congress workers had gone to submit a memorandum.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा

CG News: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के प्रयास को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा से जुड़े कुछ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से ऑनलाइन फार्म-7 भरकर एक वर्ग विशेष के मतदाताओं को मृत या अन्यत्र स्थानांतरित बताकर उनके नाम विलोपित करने की सिफारिश की गई है.

कांग्रेस की तरफ से क्या आरोप लगाया गया है?

कांग्रेस की ओर से राज्य निर्वाचन पदाधिकारी को जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से भेजी गई शिकायत में कहा गया है कि शहर में अब तक ऐसे 1143 मतदाताओं को चिन्हित किया गया है, जिनके नाम नियम विरुद्ध तरीके से काटने की कोशिश की गई. कांग्रेस का दावा है कि पूरे जिले में यह संख्या कई हजार हो सकती है.

इन लोगों पर आरोप लगाया गया

शिकायत में भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंशुल श्रीवास्तव, पार्षद पति विकास गुप्ता, पार्षद प्रत्याशी रहे विशेष केशरवानी, पूर्व पार्षद अवधेश सोनकर सहित डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों के नामों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया है कि अलग-अलग पोलिंग बूथों के मतदाताओं के नाम हटाने के लिए ऑनलाइन फार्म-7 भरे गए.

कांग्रेस का कहना है कि निर्वाचन नियमों के अनुसार, शिकायतकर्ता उसी मतदान केंद्र का मतदाता होना चाहिए, जबकि 99 प्रतिशत मामलों में यह शर्त पूरी नहीं हुई. कांग्रेस का यह भी आरोप है कि जिन मतदाताओं के नाम हटाने की अनुशंसा की गई है, उनमें निर्वाचित पार्षद, पूर्व पार्षद, बीएलओ और अन्य शासकीय कार्यालयों में जिम्मेदार पदों पर कार्यरत लोग भी शामिल हैं, जो अभी भी संबंधित वार्ड में निवासरत हैं.

कांग्रेस ने क्या मांग की है?

ये भी पढ़ें-Ambikapur: सरकारी राशन के बदले थमा दी प्लास्टिक बाल्टी, फूड इंस्पेक्टर की भूमिका संदिग्ध, गांव वालों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

इन लोगों ने सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन सौंपने गए कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में शहर कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह धंजल, आशीष वर्मा, पार्षद हसन खान, मेराज रंगरेज, शुभम जायसवाल, जीवन यादव, जमील खान, शानू मुखर्जी, अमित सिन्हा, अविनाश कुमार, अंशु सिंह, मिथुन सिंह सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी शामिल रहे. इस मामले को लेकर स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है. निर्वाचन अधिकारी की ओर से शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाए जाने की बात कही जा रही है.

Exit mobile version