Vistaar NEWS

Raipur: रायपुर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का हुआ गठन, इन पुलिसकर्मियों को मिली जिम्मेदारी, कमिश्नर ने जारी किया आदेश

Raipur

रायपुर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन

Raipur: राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद अवैध नशे और नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के बीच साय कैबिनेट की बैठक में जिला एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के गठन करने की घोषणा की गई थी. वहीं आज रायपुर जिला एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया है.

DCP क्राइम के नेतृत्व में काम करेगी ANDF

नशा नियंत्रण और रोकथाम के लिए ANDF टीम का गठन किया गया है. अनुज कुमार ACP काईम एवं साईबर को नोडल अधिकारी बनाया गया है. वहीं DCP क्राइम स्मृतिक राजनाला की मॉनिटरिंग में ANDF काम करेगी. इस फ़ोर्स में 01 इंस्पेक्टर, 01 SI, 01 ASI, 03 हवालदार और 05 आरक्षक समेत 10 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है.

इन पुलिसकर्मियों को मिली जिम्मेदारी

इस टीम में TI संजीव मिश्रा, SI अतुलेश राय, ASI प्रेमराज बारिक, हवलदार जयदेव सोम, सनेही नेताम, आरक्षक विकास क्षत्री, भूपेन्द्र मिश्रा, संदीप शर्मा, सुरेश बंजारा, प्रमोद सिंह को शामिल किया गया है. बता दें कि भारत सरकार गृह मंत्रालय नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो नई दिल्ली के निर्देशों के बाद सभी जिलों में गठन किया गया है.

ये भी पढ़ें- Balrampur: बलरामपुर में बुजुर्ग की पिटाई से मौत, SDM करुण डहरिया पर FIR, CM साय बोले- दोषी पर होगी सख्त कार्रवाई

साय कैबिनेट की बैठक में लिया गया था फैसला

बता दें कि हाल ही में हुई साय कैबिनेट की बैठक में मादक पदार्थाें की रोकथाम की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए प्रदेश के 10 जिलों में जिला स्तरीय एन्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्सएंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स छत्तीसगढ़, जिला स्तरीय ANTF, छत्तीसगढ़ नशा विरोधी अभियान) के गठन हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट में प्रावधानित 100 नवीन पदों की स्वीकृति प्रदान की गई. इसमें रायपुर, महासमुंद, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, सरगुजा, कबीरधाम, जशपुर, राजनांदगांव एवं कोरबा जिला शामिल हैं.

Exit mobile version