Vistaar NEWS

असम और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के BJP नेता संभालेंगे मोर्चा, अरुण साव, ओपी चौधरी समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी

CG News

BJP

CG News: इस साल असम, पश्चिम बंगाल समेत केरल, तमिलनाडु व पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसके लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. वहीं BJP ने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के नेताओं को जिम्मेदारी दी है.

असम में इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

पार्टी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ के डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव को असम में 9 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी है. वहीं राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को असम की 10 विधानसभा सीटों पर चुनावी प्रबंधन और समन्वय का कार्य सौंपा गया है. इसके अलावा दुर्ग से सांसद विजय बघेल को भी असम की 10 विधानसभा सीटों में पार्टी की चुनावी रणनीति को मजबूत करने का दायित्व दिया गया है.

पश्चिम बंगाल में ये नेता संभालेंगे मोर्चा

इसी तरह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ के नेताओं को बड़ी भूमिका मिली है. संगठन महामंत्री पवन साय को पश्चिम बंगाल की 56 विधानसभा सीटों का प्रभार सौंपा गया है. उनके साथ छत्तीसगढ़ के विधायक राजेश मूणत और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा भी पश्चिम बंगाल में पार्टी के लिए मोर्चा संभालेंगे.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इन नेताओं को संगठन विस्तार, चुनावी रणनीति और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है. बीजेपी का मानना है कि छत्तीसगढ़ के अनुभवी नेताओं का चुनावी अनुभव असम और पश्चिम बंगाल में पार्टी को मजबूती देगा.

ये भी पढ़ें- कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार

कांग्रेस ने भी की तैयारी

दूसरी ओर कांग्रेस ने भी मोर्चा संभालने की तैयारी कर ली है. भूपेश बघेल और विकास उपाध्याय को असम और बंगाल में पार्टी गतिविधियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बताया जा रहा है कि पीसीसी चीफ दीपक बैज की टीम के पदाधिकारियों की भी असम और बंगाल में ड्यूटी लगाई जाएगी.

Exit mobile version