Vistaar NEWS

Naxal Surrender: BBM के 15 नक्सली 3 मार्च तक करेंगे सरेंडर, पश्चिम सब ब्यूरो सचिव ने लिखा पत्र, गृहमंत्री विजय शर्मा ने कही ये बात

Naxal Surrender

नक्सलियों ने विजय शर्मा को लिखा पत्र

Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं, इसी बाच नक्सल संगठन के बीबीएम डिवीजन की ओर से गृहमंत्री विजय शर्मा को एक पत्र लिखा गया है. इसमें 3 मार्च तक 15 नक्सली हथियार के साथ सरेंडर करने की बात कही गई है.

नक्सलियों के पत्र में क्या लिखा?

15 नक्सली करेंगे सरेंडर

वहीं पत्र में जानकारी दी गई कि कुल 15 सदस्य – DVC-3, AC-5, PM-7, सरेंडर के लिए तैयार हैं और महासमुंद जिले में सरेंडर करने की योजना है. साथ ही मार्च 31 के लक्ष्य से 28 दिन पहले ही सरेंडर करने की बात कही गई है.

ये भी पढ़ें- CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरने विपक्ष भी तैयार

सुरक्षा देने की गई अपील 

पत्र में विशेष रूप से आग्रह किया गया है कि सरेंडर के लिए नक्सलियों के लिए पुलिस कॉम्बिंग और दबाव की कार्रवाई रोकी जाए, ताकि आने वाले नक्सली सुरक्षित तरीके से निर्धारित स्थान तक पहुंच सकें. साथ ही ओडिशा पुलिस को भी सूचना देकर बलांगिर और बरगढ़ जिलों में सर्च ऑपरेशन रोकने का अनुरोध किया गया है. नक्सलियों का कहना है कि रास्ते में सुरक्षा बलों की मूवमेंट दिखने पर समूह के बिखरने का खतरा है.

Exit mobile version