Vistaar NEWS

‘सभी लोग बाइज्जत बरी हो गए, इसका मतलब ये नहीं हैं कि हत्या नहीं हुई…’, बिरनपुर हिंसा मामले पर बोले भूपेश बघेल

CG News

CG News: छत्तीसगढ़ के चर्चित बिरनपुर हिंसा कांड में बेमेतरा जिला एवं सत्र न्यायालय अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने पिता-पुत्र रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की हत्या के मामले में आरोपी बनाए गए 17 लोगों को दोषमुक्त करार देते हुए बरी कर दिया है. जिसे लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि सभी लोग बाइज्जत बरी हो गए, इसका मतलब ये नहीं हैं कि हत्या नहीं हुई.

सभी लोग बाइज्जत बरी हो गए, इसका मतलब ये नहीं हैं कि हत्या नहीं हुई – भूपेश बघेल

कल कोर्ट ने बिरनपुर हिंसा मामलें में 17 लोगों को बरी कर दिया. जिसे लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि अपराध तो घटित हुआ हैं. सवाल इस बात का हैं कि उनके पुलिस और वकील किस तरह से कोर्ट में दलील रखते हैं. ये महत्वपूर्ण बात हैं. सभी लोग बाइज्जद बरी हो गए. इसका मतलब ये नहीं हैं कि हत्या नहीं हुई हैं. कोर्ट में किस तरह से पक्ष रखते हैं वो महत्वपूर्ण हैं.

बिरनपुर हिंसा मामले में 17 आरोपी बरी

पिता-पुत्र रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की हत्या के मामले में करीब तीन साल तक चली लंबी सुनवाई के बाद सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है. बेमेतरा जिला कोर्ट ने रहीम और ईदुल की हत्या के मामले में सभी 17 आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी किया है.

ये भी पढ़ें- CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, इन दो नेताओं का खत्म हो रहा कार्यकाल

क्या है बिरनपुर कांड?

Exit mobile version