Vistaar NEWS

Bijapur Naxal Surrender: जवानों के साथ गाड़ी में आए 12 नक्सली, हथियारों के साथ 54 लाख के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसर्मपण

12_naxalites_surrender

बीजापुर में 12 नक्सलियों का सरेंडर

Bijapur Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ‘लाल आतंक’ के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. बड़ी संख्या में नक्सली हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं. इस कड़ी में एक बार फिर 5 फरवरी को नक्सलियों ने सरेंडर किया है. बीजापुर में DVCM और ACM समेत 12 नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है. इन नक्सलियों पर 54 लाख का इनाम घोषित था.

जवानों के साथ पहुंचे 12 नक्सली

12 नक्सली जवानों के साथ दो गाड़ियों में सवार होकर बीजापुर SP ऑफिस पहुंचे. यहां सभी नक्सलियों ने हथियारों के साथ सरेंडर किया. इन नक्सलियों में कई प्रमुख नकस्ली भी शामिल हैं. इनमें सोमडु मड़कम- DVCM शामिल है, जो अपने साथ AK 47 रखता था, चमन लाल उर्फ छोटू- ACM, जो अपने साथ SLR रखता था और सन्ना माड़वी- पार्टी सदस्य, जो SLR रखता था शामिल हैं.

किन 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर?

सुकमा में नक्सलियों की साजिश नाकाम

वहीं, सुकमा जिले में जवानों ने नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया है. जिले के नक्सलगढ़ गोगुंडा में CRPF 74 और कोबरा 201 की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एरिया डोमिनेशन के दौरान नक्सलियों का हथियार डंप बरामद किया है. गोगुंडा पहाड़ की दूसरी छोर पर खतरनाक बम मिला है. जवानों ने मौके पर ही 5 किलो वजनी बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया.

बता दें कि एक दिन पहले ही माओवादी लीडर रमन्ना का स्मारक ध्वस्त किया गया था. वहीं, लगातार कार्रवाई से नक्सलियों में घबराहट साफ दिख रही है. इस कार्रवाई को लेकर CRPF कमांडेंट हिमांशु पांडे ने कहा कि इलाके को भयमुक्त बनाना लक्ष्य है. वर्षों से खौफ में जी रहे ग्रामीणों में भरोसा लौट रहा है. गोगुंडा की पहाड़ियों में शांति और विकास की दस्तक मजबूत हुई है.

ये भी पढ़ें- Bijapur Encounter: बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, नक्सली कमांडर उधम सिंह के मारे जाने की खबर

बीजापुर में जवानों और नक्सलियों की बीच मुठभेड़

बीजापुर जिले के पेद्दागेलूर जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया है. उसका शव बरामद कर लिया गया है. साथ ही साथ मौके से AK-47 हथियार बरामद किया गया है.

Exit mobile version