Bijapur IED Blast: बीजापुर के कर्रेगुटा और गलगम जंगल में सर्चिंग के दौरान IED ब्लास्ट हुआ. इस ब्लास्ट में 1 जवान घायल हो गया. घायल जवान को जिला अस्पताल बीजापुर में इलाज हुआ. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया. डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है.
IED ब्लास्ट की चपेट में आया STF का जवान
जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों की टीम गलगम के घने जंगलों में एरिया डोमिनेशन और सर्चिंग अभियान पर निकले थे. इसी दौरान एसटीएफ के प्रधान आरक्षक निलकंठ सिंह का पैर आईईडी की चेपट में आ गए. धमाके में वह बुरी तरह घायल हुए.
घायल जवान का इलाज जारी
साथी जवानों ने उन्हें कैंप में लाया, जहां प्राथमिक इलाज दिया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया. डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है, फिलहाल जवान की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. वहीं इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है.
