CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की डीजीसीए(DGCA) से मंजूरी मिल गई है. हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने मिठाई खिलाकर जश्न मनाया है. वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए इसे बड़ा और दूरगामी कदम बताया है. वहीं डीजीसीए से मंजूरी मिलने के बाद अब बिलासपुर से हर मौसम में विमान संचालन संभव हो सकेगा.
‘व्यापार, उद्योग और पर्यटन को नई गति मिलेगी’
बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की डीजीसीए से मंजूरी मिलने पर सीएम साय ने खुशी जाहिर की है. सीएम साय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बिलासपुर एयरपोर्ट को 3C-VFR से 3C-All Weather Operations (IFR) श्रेणी में अपग्रेड किए जाने की स्वीकृति छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. इस निर्णय से अब बिलासपुर एयरपोर्ट पर सभी मौसमों में विमान संचालन संभव हो सकेगा, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी, यात्रियों को अधिक सुविधाजनक हवाई सेवाएं मिलेंगी और व्यापार, उद्योग और पर्यटन को नई गति प्राप्त होगी.
बिलासपुर एयरपोर्ट को 3C-VFR से 3C-All Weather Operations (IFR) श्रेणी में अपग्रेड किए जाने की स्वीकृति छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस निर्णय से अब बिलासपुर एयरपोर्ट पर सभी मौसमों में विमान संचालन संभव हो सकेगा, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी,…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 6, 2026
PM मोदी को दिया धन्यवाद
सीएम साय ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा, ‘इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु के प्रति प्रदेश की जनता की ओर से हार्दिक आभार. आपके मार्गदर्शन और सहयोग से छत्तीसगढ़ में आधुनिक बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार हो रहा है, जो राज्य को विकास के नए आयामों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
बिलासपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ को आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास को नई दिशा प्रदान करेगी और प्रदेश को राष्ट्रीय विमानन मानचित्र पर और अधिक सशक्त बनाएगी.’
ये भी पढ़ें: गढ़चिरौली एनकाउंटर में अब तक 6 नक्सली ढेर, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर इलाके का कमांडर प्रभाकर भी मारा गया
