Vistaar NEWS

Bilaspur News: बिलासपुर के मातृ-शिशु अस्पताल में ‘न्योछावर’ के नाम पर वसूली, दो नर्स सस्पेंड

Bilaspur Mother Child Hospital

खुशी के नाम पर पैसा मांगती हुई नर्स

Bilaspur News: बिलासपुर के जिला अस्पताल के मातृ-शिशु हॉस्पिटल के प्रसूति वार्ड के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

डिलीवरी के बाद पैसा मांग रही नर्स

एक वीडियो में डिलीवरी के बाद प्रसूता के परिजन से दवा-पानी और खुशी के नाम पर खुलेआम पैसों की मांग की जा रही. बताया जा रहा है कि पैसे मांगने वाली स्टॉफ नर्स खुद को मेहनत का हवाला देते हुए एक हजार रुपये लेने की बात कह रही है, जबकि अन्य स्टाफ के लिए 500-500 रुपये अलग से देने की मांग भी की जा रही है. इसके अलावा उसी पीड़ित से एक और जगह पर एडमिशन फॉर्म भरवाने के नाम पर भी पैसे मांगे गए.

दोनों स्टॉफ नर्स हुए निलंबित

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई. इस घटना को गंभीरता से लेते हुए संभागीय संयुक्त संचालक डॉक्टर अनिल गुप्ता ने दोनों स्टॉफ नर्स लक्ष्मी वर्मा और संजू चौरसिया को निलंबित कर दिया है.

‘दवा-पानी के लिए प्रेम से कुछ दे दो’

एक वीडियो में एक स्टाफ नर्स प्रसूता के पति और किसी दूसरे रिश्तेदार को बुलाकर कहती सुनाई देती है कि सब अच्छे से हो गया. युवक धन्यवाद देता है, तो जवाब मिलता है “धन्यवाद से काम नहीं चलेगा, दवा-पानी और खुशी के नाम पर प्रेम से दे दो बेटा हुआ है.”

एक हजार रुपये लेने पर अड़ी नर्स

इसके बाद नर्स कहती है कि “एक हजार मैं लूंगी और 500 वो लोग लेंगी.” युवक खुद को गरीब बताते हुए 500 रुपये देने की बात करता है, लेकिन महिला 500 रुपये लेने से इनकार करते हुए कहती है- मैं इनके बराबर हूं क्या.

प्रसूता के परिजनों ने क्या कहा?

वीडियो में यह भी सुनाई देता है कि युवक कहता है यह अच्छा नहीं लगता मैडम. जवाब में नर्स कहती है “एक ग्लव्स तक नहीं मिलता सरकारी अस्पताल में आप रहने दीजिए फिर मत दीजिए, हाथ जोड़ रही हूं.

ये भी पढ़ें-CG News: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, क्लास आठवीं के छात्र की मौत, शहर में अब तक मिले 50 से अधिक मरीज

दूसरे स्टॉफ भी पैसे मांगने लगे

अंतिम में युवक 1000 रुपये देने की बात कहता है. 500 मैडम का और 500 स्टाफ का. इस दौरान दूसरे स्टॉफ द्वारा भी और पैसे देने का दबाव बनाए जाने की आवाजें सुनाई देती हैं. कुल मिलाकर न्योछावर यानी भ्रष्टाचार की इस वीडियो के बाद कर्मचारियों पर कार्यवाही हुई है.

Exit mobile version