Vistaar NEWS

बिरनपुर कांड: डबल मर्डर केस में गिरफ्तार सभी 17 आरोपी दोषमुक्त, 3 साल बाद जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला

biranpur_case_accused_aquitted

बिरनपुर कांड के 17 आरोपी बरी

Biranpur Violence Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा कांड में बेमेतरा जिला एवं सत्र न्यायालय अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने पिता-पुत्र रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की हत्या के मामले में आरोपी बनाए गए 17 लोगों को दोषमुक्त करार देते हुए बरी कर दिया है. कोर्ट ने यह फैसला करीब 3 साल बाद सुनाया है.

क्या है बिरनपुर कांड?

17 आरोपी बरी

पिता-पुत्र रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की हत्या के मामले में करीब तीन साल तक चली लंबी सुनवाई के बाद सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है. बेमेतरा जिला कोर्ट ने रहीम और ईदुल की हत्या के मामले में सभी 17 आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी किया है.

ये भी पढ़ें- Durg: 10वीं बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रा ने दी जान, घर के आंगन में इस हालत में मिला शव

बता दें कि बिरनपुर हिंसा मामले में कुल 7 FIR दर्ज हुई थीं. वहीं, इस पूरे मामले को लेकर प्रदेश में जमकर राजनीति भी हुई थी. BJP ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे, जबकि कांग्रेस ने BJP पर तीखा पलटवार किया था.

Exit mobile version