Vistaar NEWS

‘ये 2047 तक देश को विकसित करने वाला बजट…’, Budget 2026 पर बोले वित्त मंत्री ओपी चौधरी

CG News

वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Budget 2026: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार की ओर से संसद में बजट पेश किया. उन्होंने लगातार 9वीं बार केंद्रीय बजट पेश किया है. इस बजट से देश के नागरिकों को कई सारी उम्मीदें थीं. रेलवे से लेकर हेल्थ तक, शिक्षा से लेकर रोजगार तक. हर सेक्टर के लोगों को कई सारी उम्मीदें थीं. इस बीच इस बजट में कई बड़े ऐलान किए गए हैं. वहीं बजट को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि ये 2047 तक देश को विकसित करने वाला बजट है.

‘ये 2047 तक देश को विकसित करने वाला बजट’ – ओपी चौधरी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने केंद्रीय बजट को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि यह बजट देश को 2047 तक विकसित करने के लिए बनाया गया है. इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री को बधाई देता हूं. वित्त मंत्री चौधरी ने अंबिकापुर में व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ न्यू सर्किट हाउस में बजट का लाइव प्रसारण देखा और इसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट गरीबी निवारण करने वाला बजट है और सभी सेक्टर का तेजी से आने वाले दिनों में विकास होगा. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने इस दौरान अभी कहा कि रेलवे में 11 साल के भीतर पूंजीगत हुए में भी वृद्धि हुई है.

सभी सेक्टर में राहत देने वाला बजट

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस दौरान व्यापारियों को संबोधित भी किया और कहा कि मोदी सरकार लगातार देश के विकास के लिए कार्य कर रही है और माइनिंग, रेलवे, पर्यटन के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य सभी सेक्टर में राहत देने वाला बजट है.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh की महिलाओं के लिए सुनहरा मौका, 23 फरवरी को आर्मी भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीबों का पक्का मकान बनाने के लिए लगातार काम कर रही है और इस बजट के बाद छत्तीसगढ़ के लोगों का पक्का मकान बन सके इस दिशा में अधिक बजट मिल रहा है. उन्होंने कहा कि पहले गांव में मकान निर्माण के लिए निर्माण सामग्री नहीं मिलते थे लेकिन अब सरकार गरीबों का पक्का मकान बना रही है और ऐसे में सभी व्यापार तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.

Exit mobile version