Vistaar NEWS

Budget 2026 में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, वित्त मंत्री ने किया माइनिंग-कॉरिडोर बनाने का ऐलान, जानें किस क्षेत्र को होगा फायदा

cg_mining_corridor

छत्तीसगढ़ में माइनिंग कॉरिडोर का ऐलान

Budget 2026: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश कर दिया है. इस बजट में छत्तीसगढ़ को भी बड़ी सौगात मिली है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026 में छत्तीसगढ़, ओडिशा और केरल में माइनिंग कॉरिडोर विकसित करने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि इससे खनिज आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही राज्यों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. इस बजट को लेकर CM विष्णु देव साय ने कहा कि इससे राज्य को फायदा होगा और रोजगार बढ़ेगा.

छत्तीसगढ़ में माइनिंग-कॉरिडोर का ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़, ओडिशा और केरल में माइनिंग कॉरिडोर विकसित करने का फैसला लिया गया है. छत्तीसगढ़ में माइनिंग कॉरिडोर का क्षेत्र बड़ा है. जानकारी के मुताबिक वर्तमान में छत्तीसगढ़ में फिलहाल तीन प्रमुख माइनिंग रेल कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं. इसकी कुल लंबाई करीब 452 किलोमीटर है.

माइनिंग कॉरिडोर से क्या फायदा होगा?

ये भी पढ़ें- Budget 2026: तीन आयुर्वेदिक एम्स, शुगर-कैंसर की दवा होगी सस्ती, जानें हेल्थ सेक्टर को बजट में क्या मिला

बजट 2026 को लेकर क्या बोले CM साय?

केंद्रीय बजट 2026 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने कहा- ‘बजट विकसित भारत और सुनहरे भारत की दिशा में ऐतिहासिक दस्तावेज है, प्रदेश की जनता की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शुभकामनाएं, आर्थिक विकास और रोजगार बढ़ाना और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना ही हमारा लक्ष्य है. देश के गरीब , किसान, युवा, श्रमिक वर्गों के उत्थान के लिए फोकस है, ऐसे में इस बजट से छत्तीसगढ़ को भी बड़ा फायदा होने वाला है.’

Exit mobile version