CG Budget 2026 Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन है. आज सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर आज चर्चा होगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा पत्रों को पटल पर रखेंगे.
डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव और मंत्री लखनलाल देवांगन प्रश्नों के जवाब देंगे. नवंबर-दिसंबर 2025 सत्र के अपूर्ण प्रश्नों के पूर्ण उत्तर पटल पर रखे जाएंगे. सदन में पढ़ी गई सूचनाओं और उनके उत्तरों का संकलन प्रस्तुत होगा. इस दौरान राज्यपाल की अनुमति प्राप्त विधेयकों की जानकारी दी जाएगी. सदन में दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए जाएंगे. अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का मुद्दा उठाएंगे. विधायक राघवेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का मामला उठाएंगे. मंत्री दयालदास बघेल और विधायक रेणुका सिंह अनुपस्थिति की अनुज्ञा सौंपेंगे. विधायक भावना बोहरा और रोहित साहू याचिकाएं पेश करेंगे. राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में विस्तृत चर्चा होगी. पढ़ें बजट सत्र के तीसरे दिन की लाइव अपडेट्स-
CG Budget 2026 Live: अजय चंद्राकर ने नशे से जुड़े मामलों को लेकर पूछा सवाल
विधायक अजय चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ में नशा और अवैध तस्करी को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने ध्यानाकर्षण लगाया.
अजय चंद्राकर बोले – रायपुर समेत पूरे प्रदेश में नशे से जुड़े मामले सामने आ रहे. छत्तीसगढ़ के आरक्षक ही नशा की बिक्री कर रहा है. इसके कारण अपराध भी बढ़ रहा है, नशे की आगोश में है.
इस पर विभागीय मंत्री विजय शर्मा – यह कहना सही नहीं कि लगाम नहीं लगाया जा रहा. विभाग संकल्पित है और लगातार कार्रवाई की जा रही है. जो भी बदमाश या अपराधी ऐसी कृत्य कर रहे है, उनपर कड़ी कार्रवाई. टिकरापारा में आरक्षक पर कार्रवाई हुई, अभी प्रक्रियाधीन है. अजय चंद्राकर बोले – जब विपक्ष में था, तब भी सवाल उठाता था आज स्थिति उससे भी भयावह. विजय शर्मा बोले – यह विषय बहुत गंभीर है, सभी पर कार्रवाई होंगी. स्ट्रैटजी बदली गई है, अब एंड टू एंड कार्रवाई हो रही है.
CG Budget 2026 Live: नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने उठाया एसटीपी का मुद्दा
नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने सदन में एसटीपी का मुद्दा का मुद्दा उठाया. उन्होंने डिप्टी CM अरूण साव से प्रदेश में संचालित एसटीपी पर सवाल पूछा. इस पर विभागीय मंत्री अरुण साव ने जवाब देते हुए बताया कि आंकड़े में अंतर का विस्तृत विवरण दिया गया है. 96 एसटीपी निर्माण की प्रक्रिया चल रही है, काम चल रहा है.101 नगरीय निकायों के लिए पुख्ता योजना तैयार की जा रही है. चरणदास मंहत ने पिछले सत्रों में लगाए गए सवालों का जिक्र किया.
CG Budget 2026 Live: सीएसआर मद के खर्च को लेकर सदन में पूछे गए सवाल
CG Budget 2026 Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा गिग वर्कर्स का मुद्दा
भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने सदन में स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकइट, रैपिडो कर्मियों का मुद्दा उठाया. उन्होंने छग में पंजीकृत कंपनियों के संबंध में जानकारी मांगी. मंत्री लखनलाल देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि- श्रम विभाग के तहत स्विगी जोमैटो जैसी कंपनी पंजीकृत नहीं. कंपनियां पंजीकृत नहीं, न गिग वर्कर्स के संबंध में कोई जानकारी गिग वर्कर्स की भर्ती, योग्यता वेतन का निर्धारण भी नहीं.
CG Budget 2026 Live: विधानसभा में उठा जल जीवन मिशन का मुद्दा
कांग्रेस विधायक संगीता सिंहा ने विधानसभा में जल जीवन मिशन का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा बालोद विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत कितने कार्य पूर्ण हुए हैं. जहां गुणवत्तापूर्ण काम नहीं हुआ है इस पर क्या कार्यवाही करेंगे? जवाब देते हुए मंत्री अरुण साव ने कहा – जहां-जहां गुणवत्तापूर्ण काम नहीं हुआ है जानकारी दे दीजिए कार्रवाई करवाएंगे.
CG Budget 2026 Live: सदन में उठा बिलासपुर स्मार्ट सिटी के आक्सीजोन का मुद्दा
आज छग विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन हैं. सदन में प्रश्नकाल के दौरान बिलासपुर स्मार्ट सिटी के आक्सीजोन का मुद्दा गुंजा. वहीं विधायक धर्मजीत सिंह ने वृक्षारोपण को लेकर सवाल पूछे. जिस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जानकारी दी. उन्होने बताया बिलासपुर में आक्सीजोन का निर्माण नहीं किया गया है. शहर में ग्रीनरी बढ़ाने उद्यानों का निर्माण किया गया है. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत विभिन्न स्थानों पर पौधे लगे हैं. स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आक्सीजोन का प्रस्ताव नहीं है.
CG Budget 2026 Live: विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन की कार्यवाही शुरू
