Vistaar NEWS

CG Budget Session Live: सदन में बजट को लेकर विपक्ष ने वित्त मंत्री से पूछे सवाल, जवाबों से असंतुष्ट होकर किया वॉकआउट

CG Budget Session 2026

CG Budget 2026 Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है. सदन की कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी. इस दौरान मंत्री रामविचार नेताम, ओपी चौधरी और राजेश अग्रवाल अपने-अपने विभागों से जुड़े प्रश्नों के जवाब देंगे.

सदन में राज्य विद्युत नियामक आयोग, मनरेगा और गौसेवा आयोग की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी. ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग 149 B बायपास जमीन मुआवजा मामला गूंजेगा. साथ ही रामचंद्रपुर के पीएमश्री आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय को परीक्षा केंद्र से वंचित किए जाने का मुद्दा भी उठाया जाएगा. इसके अलावा याचिकाएं और विभिन्न समितियों की रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रखी जाएंगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 दिसंबर 2025 के प्रश्नोत्तरी के उत्तर को लेकर विशेष वक्तव्य देंगे. वित्तीय वर्ष 2026–27 के आय-व्यय पर सामान्य चर्चा भी जारी रहेगी. पढ़ें विधानसभा के कार्यवाही की लाइव अपडेट्स-

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: सदन में बजट पर चर्चा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक संगीता सिंह ने बजट में सम्मिलित कार्यों को लेकर सवाल उठाया.

उन्होंने पूछा कि- अब तक कौन कौन से कार्य वित्त विभाग के पास लंबित है और क्यों?

वित्त मंत्री ओपी चौधरी – कोई भी कार्य वित्त विभाग में लंबित नहीं है.

विधायक – एरीकेशन और PWD का पूरा काम।वित्तीय विभाग जाकर पेंडिंग है.

मंत्री ओपी चौधरी – हमारे सरकार की स्पष्ट मंशा है कि हम।कोई कार्य पेंडिंग न रखकर उसे ज्यादा से ज्यादा कर सके नवीन मद की राशि भी बढ़ा दिया गया है. मशीन उपकरण को 50 हजार से बढ़ाकर 1 करोड़ कर दिए है प्रशासकीय स्वीकृति 2 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ बढ़ा दी गया है. बजाए जो प्रावधान होता है वह बरसों से चल आ रहा है. बजट में प्रावधान बहुत ज्यादा होता है सरकार प्राथमिकता प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करती है.

भूपेश बघेल- बालोद के बारे में तो बताइए

मंत्री ओपी चौधरी – बालोद के लिए भी वित्त विभाग में कोई फाइल लंबित नहीं है.

भूपेश बघेल – क्या PWD से वित्त विभाग की फाइल मांगकर उसे स्वीकृत करेंगे क्या?

वित्त मंत्री – हर कार्य को एक प्रक्रिया होती है.

विधायक – 18 करोड़ को जो स्वीकृति है वो तो आप दे सकते है.

मंत्री – विभाग सबकुछ तो करता है.

भूपेश बघेल – वित्त मंत्री जी काफी उदार है आप घोषणा कर दीजिए हम भी आपका स्वागत कर देंगे।

मंत्री – सबकी एक पद्धति होती है

भूपेश बघेल – आप सब कह दे रहे लेकिन स्वीकृति नहीं दे पा रहे है

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने वॉक आउट किया.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session 2026 Live: पुन्नू लाल मोहले ने फसलों के उत्पादन को लेकर पूछा सवाल

विधायक पुन्नू लाल मोहले ने आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम से विधानसभा क्षेत्र मुंगेली में किसानों को फसल उत्पादन, संरक्षण प्रौद्योगिकी, फसल प्रणाली आधारित प्रदर्शनी फसलों की किस्म प्रमाणित बीजों के उत्पादन और वितरण पोषक तत्व की प्रबंधन तकनीक उन्नत कृषि उपकरण कितनी राशि व्यय किया गया इसको लेकर कृषि मंत्री से किया सवाल…

मंत्री नेताम ने कहा मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में सम्मिलित विकासखंड मुंगेली और पथरिया में 2023 से 26 तक किसानों को फसल उत्पादन और संरक्षण प्रौद्योगिकी फसल प्रणाली आधारित प्रदर्शनी फसलों की नई किस्म के प्रमाणित बीजों के उत्पादन और एकीकृत पोषक तत्व कीट प्रबंधन तकनीक की कीमत कृषि उपकरण संसाधन, संरक्षण मशीन जल विभाग द्वारा उपलब्ध किये जाने की कही बात…

श्वेक्षा पाठक

CG Budget 2026 Live: विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचे आत्मसमर्पित नक्सली

विधानसभा की कार्यवाही देखने 120 आत्मसमर्पित नक्सली पहुंचे हैं. वे सभी मुख्य धारा में लौटने के बाद पहली बार राजधानी रायपुर आए है. बता दें कि कल गृहमंत्री विजय शर्मा के साथ डिनर में भी शामिल हुए थे.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget 2026 Live: विधानसभा के बजट सत्र का पांचवां दिन, सदन की कार्यवाही शुरू

Exit mobile version