Vistaar NEWS

CG Budget 2026 Live: बजट पेश करने से पहले ओपी चौधरी ने पत्नी संग मंदिर में की पूजा-अर्चना

CG Budget 2026

CG Budget 2026 Live: आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए खास रहने वाला है. जहां दोपहर 12.30 बजे नया रायपुर अटल नगर स्थित नए विधानसभा भवन में पेश होगा. वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2026-27 का आय-व्ययक प्रस्तुत करेंगे. सत्र 20 मार्च तक चलेगा. किसानों, युवाओं और विकास योजनाओं पर फोकस रहने की संभावना है. वहीं विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है.

इस बार नई थीम पर होगा बजट

सरकार पहले ही संकेत दे चुकी है कि इस बार का बजट नई थीम और आकर्षक प्रारूप में होगा. राज्य के किसान, युवा, कर्मचारी, उद्योग जगत और सामाजिक योजनाओं से जुड़े हितधारक इस बजट से बड़ी उम्मीदें लगाए बैठे हैं. पढ़ें बजट सत्र की लाइव अपडेट्स-

श्वेक्षा पाठक

CG Budget 2026 Live: बजट से पहले वित्तमंत्री ओपी चौधरी का बयान

  • छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी
  • प्रति व्यक्ति आमदनी 1 लाख 70 हजार पहुंची
  • राष्ट्रीय औसत से बेहतर रही है
  • ‘देश में प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 62 हजार रुपए’
  • श्वेक्षा पाठक

    CG Budget 2026 Live: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी संग मंदिर में की पूजा

    वित्तमंत्री ओपी चौधरी अपने घर के मंदिर में पूजा पाठ कर रहे हैं. उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद है. यहां से वह विधानसभा के लिए रवाना होंगे, जहां वित्त मंत्री ओपी चौधरी साय सरकार के कार्यकाल का तीसरा बजट पेश करने वाले हैं. 

    श्वेक्षा पाठक

    CG Budget 2026 Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन है, सबसे पहले अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य दिनदयाल सिंह पोर्ते को श्रद्धांजलि दी गई. वहीं दिवंगत के सम्मान में सदन की कार्यवाही पाँच मिनट के लिए स्थगित की गई है.

    श्वेक्षा पाठक

    CG Budget 2026 Live: बजट पेश करने के लिए घर से निकले वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    श्वेक्षा पाठक

    CG Budget 2026 Live: विधानसभा के दुसरे दिन की कार्यवाही शुरू, वित्त मंत्री ओपी चौधरी कुछ देर में पेश करेंगे बजट

    श्वेक्षा पाठक

    CG Budget 2026 Live: छत्तीसगढ़ का बजट आज पेश होगा. वहीं बजट सत्र में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विधानसभा के लिए रवाना हुए.

    श्वेक्षा पाठक

    CG Budget 2026 Live: बजट से पहले छत्तीसगढ़ के लोगों ने बड़ी मांग की है!

    श्वेक्षा पाठक

    CG Budget 2026 Live: बजट पेश करने से पहले ओपी चौधरी ने शेयर किया पोस्ट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करने से पहले पोस्ट शेयर किया है. जहां उन्होंने लिखा कि- छत्तीसगढ़ के 25 गौरवशाली वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा में एक नया अध्याय! नवा रायपुर स्थित नवीन विधानसभा भवन में पहली बार बजट प्रस्तुत करूंगा.

    श्वेक्षा पाठक

    CG Budget 2026 Live: आज पेश होने जा रहे बजट को बताया सीएम साय ने बताया मील का पत्थर

    श्वेक्षा पाठक

    CG Budget 2026: छत्तीसगढ़ बजट से किसानों और युवाओं की क्या हैं उम्मीदें?

    श्वेक्षा पाठक

    CG Budget 2026 Live: बजट में नई थीम के साथ जानें क्या रहेगा खास?

  • विष्णु देव साय सरकार के कार्यकाल का तीसरा और नई व‍िधानसभा का पहला बजट है.
  •  इस बजट में महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती हैं.
  • इसके अलावा किसानों को लेकर भी अहम वादे कर सकती हैं.
  • बजट में युवाओं के लिए कुछ प्रावधान किए जा सकते हैं. 
  • वित्त मंत्री के अनुसार, हर बार की तरह इस बार का बजट बेहद आकर्षक और नई थीम पर आधारित होगा. 
  • श्वेक्षा पाठक

    CG Budget 2026 Live: आज पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट

    आज छत्तीसगढ़ का बजट पेश होगा. नए विधानसभा भवन नया रायपुर अटल नगर परिसर में पहली बार वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे.

    Exit mobile version