Vistaar NEWS

CG Budget 2026: छत्तीसगढ़ का बजट पेश होने से पहले CM विष्णु देव साय का एक्स पर पोस्ट, जानिए क्या कहा

CM VishnuDeo Sai

सीएम विष्‍णुदेव साय

CG Budget 2026: छत्तीसगढ़ के लिए आज बेहद खास दिन है. जहां वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज प्रदेश का वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे. दोपहर साढ़े 12 बजे वित्त मंत्री वित्तीय वर्ष 2026-2027 के आय-व्ययक का उपस्थापन विधानसभा में पेश करेंगे. इसे लेकर CM विष्णु देव साय ने भी पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि ये विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट है.

बजट पेश होने से पहले CM विष्णु देव साय का एक्स पर पोस्ट

आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज प्रदेश का वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे. वहीं बजट पेश होने से पहले सीएम विष्णु देव साय सोशल मीडिया अकांउट एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि सुशासन से समृद्धि की ओर… विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट हैं

आज हमारी सरकार का तीसरा बजट नवीन विधानसभा में प्रस्तुत होने जा रहा है. यह बजट हमारी सरकार के समावेशी विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा. माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को केंद्रित करते हुए हमारी सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है.

बजट प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर – CM साय

किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण को हमने प्राथमिकता दी है. हमारा पूरा विश्वास है इस बजट से हमारे ‘सुशासन से समृद्धि’ के मॉडल को एक मजबूत आधार मिलेगा. निस्संदेह वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत होने वाला आज का बजट प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा. हमारी सरकार ‘विकसित छत्तीसगढ़’ बनाने के अपने संकल्प पर दृढ़ है. आज के बजट से हमारे संकल्प को और बल मिलेगा. हमारा छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भरता व समृद्धि के नए दौर में प्रवेश करेगा.

Exit mobile version