Vistaar NEWS

CG News: विधानसभा में कांग्रेस विधायक ने उठाया SIR प्रक्रिया में टीचर्स की ड्यूटी का मुद्दा, शिक्षा मंत्री बोले- बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हुई

cg vidhansabha budget session 2026

CG Budget Session: कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया ने SIR प्रक्रिया में उठाया शिक्षकों की ड्यूटी का मुद्दा

CG Vidhansabha Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है. सदन में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया ने स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के लिए शिक्षकों की ड्यूटी से बच्चों की पढ़ाई बाधित होने का मुद्दा उठाया. कांग्रेस विधायक के सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि इससे बच्चों की पढ़ाई पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है.

शिक्षा मंत्री ने क्या कहा?

बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही में कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया के सवाल पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि SIR प्रक्रिया में शिक्षकों की ड्यूटी से बच्चों की पढ़ाई पर कोई बाधा नहीं आई है. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि मतदाता सूची के लिए SIR प्रक्रिया में 18,198 शिक्षक कार्यरत हैं. शिक्षक अपने पदस्थ संस्था में रहकर काम कर रहे हैं. SIR में शिक्षकों की ड्यूटी से पढ़ाई प्रभावित नहीं हो रही है.

विधानसभा की कार्यवाही में क्या-क्या हुआ?

ये भी पढ़ें: CG News: सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल, जानें कब से शुरू होगी परीक्षाएं

Exit mobile version