Vistaar NEWS

CG Weather Update: मार्च शुरू होते ही छत्तीसगढ़ में गर्मी का अटैक! अगले 5 दिन में बढ़ेगा तापमान, रायपुर में 35°C पार

cg weather forecast today

छत्तीसगढ़ मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मार्च शुरू होते ही गर्मी का अटैक देखने को मिल रहा है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. इसके बाद दो दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. राहत की बात यह है कि न्यूनतम तापमान में अगले 7 दिनों तक ज्यादा परिवर्तन की संभावना नहीं है.

छत्तीसगढ़ में गर्मी का अटैक, रायपुर में 35°C पार

मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री दर्ज किया गया है. प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क है और बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है.

अगले 5 दिन बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में दिन का तापमान लगातार बढ़ेगा, जिससे दोपहर में गर्मी का असर ज्यादा महसूस होगा. फिलहाल प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क है और बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है.

रात के तापमान सामान्य

हालांकि दिन गर्म होंगे, लेकिन रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. यानी सुबह और देर रात हल्की ठंडक बनी रह सकती है. अगले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- Raipur: रायपुर में होली की तैयारियां तेज, 200 से ज्यादा सेलिब्रेशन इवेंट, शहर में सुरक्षा को पुलिस बल भी रहेंगे तैनात

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि शुरुआती गर्मी का दौर जो दिखा है. उस हिसाब से छत्तीसगढ़ में इस बार मार्च के शुरुआत से ही तेज गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा. तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी की संभावना को देखते हुए गर्मी के तेवर तीखे हो सकते हैं.

Exit mobile version