Vistaar NEWS

CG Local Body Election: 49 नगर पालिकाओं में से 35 पर BJP का कब्जा, AAP ने भी खोला खाता, पढ़ें पूरा चुनाव परिणाम

cg_nagar_palika_result

छत्तीसगढ़ नगर पालिका चुनाव रिजल्ट

CG Local Body Election: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव (CG Nikay Chunav Results 2025) के नतीजे घोषित हो गए हैं. आज राज्य की 49 नगर पालिकाओं के लिए नतीजे भी सामने आए. नगर निगमों के साथ-साथ BJP ने नगर पालिकाओं ने भी कब्जा जमया. पार्टी ने 49 में से 35 नगर पालिकाओं पर जीत हासिल की. साथ ही AAP ने भी एक सीट पर खाता खोला. जानिए सभी 49 नगर पालिकाओं का रिजल्ट-

35 सीट पर BJP का कब्जा

राज्य की सभी 49 नगर पालिकाओं में से 35 सीट पर BJP प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है. वहीं, कांग्रेस को सिर्फ 8 सीट से ही संतुष्ट करना पड़ा. इसके अलावा 1 सीट पर AAP ने भी खाता खोला है, जबकि 5 सीट पर नर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है.

बिलासपुर की सबसे बड़ी नगर पालिका पर AAP ने खोला खाता

बिलासपुर जिले की बोदरी नगर पालिका पर AAP का खाता खोला है. यह बिलासपुर की सबसे बड़ी नगर पालिका है. अब तक इस नगर पालिका अध्यक्ष पद पर BJP का कब्जा था. यहां से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार नीलम विजय वर्मा को जीत हासिल की है. नीलम विजय वर्मा की जीत के बाद छत्तीसगढ़ में पार्टी के कार्यकर्ता जगह-जगह पर जश्न मना रहे हैं. साथ ही यह क्षेत्र बीजेपी के कद्दावर नेता धर्मराज कौशिक का है.

8 नगर पालिका पर कांग्रेस ने हासिल की जीत

छत्तीसगढ़ की 8 नगर पालिका पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है. इनमें मुंगेली नगर पालिका, बिलासपुर जिले की तखतपुर नगर पालिका, कोरबा की कटघोरा नगर पालिका, सूरजपुर नगर पालिका, रायपुर की मंदिर हसौद नगर पालिका, रायपुर की अभनपुर नगर पालिका, महासमुंद की बागबाहरा नगर पालिका और महासमुंद नगर पालिका शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- CG Local Body Election Results 2025: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, 10 नगर निगमों में BJP की ऐतिहासिक जीत

5 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी

इसके अलावा 5 नगर पालिकाओं में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. इनमें

ये भी पढ़ें- Ambikapur Mayor Election: अंबिकापुर में BJP ने मारी सेंध, मंजूषा भगत ने दो बार के मेयर अजय तिर्की को हराया

Exit mobile version