Vistaar NEWS

CG News: 22 फरवरी को BJP विधायक दल की अहम बैठक, CM साय की अध्यक्षता में बजट सत्र को लेकर होगी चर्चा

cm_vishnu_deo_sai

CM विष्णु देव साय

CG News: छत्तीसगढ़ में 23 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है. इस सत्र को लेकर BJP ने रणनीतिक तैयारी तेज कर दी है. सत्र शुरू होने से एक दिन पहले यानी 22 फरवरी को BJP विधायक दल की अहम बैठक होगी. इस मीटिंग में बीजेपी के सभी विधायक और मंत्री शामिल होंगे. CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस मीटिंग में विधानसभा बजट सत्र को लेकर चर्चा होगी. साथ ही विपक्ष के हमले का जवाब देने की रणनीति बनाई जाएगी.

रात 8 बजे होगी बैठक

CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में रात 8 बजे यह अहम बैठक होगी. इस मीटिंग में प्रदेश के सभी BJP विधायक और मंत्री शामिल रहेंगे. जानकरी के मुताबिक इस मीटिंग में विधानसभा के आगामी बजट सत्र की रूपरेखा, सरकार की प्राथमिकताएं और विपक्ष के संभावित हमलों का जवाब देने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होने वाला है. सत्र का पहला दिन काफी खास रहेगा, जहां राज्यपाल रामेन डेका विधानसभा सदन को संबोधित करेंगे. उनके अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत होगी. राज्यपाल अपने संबोधन में राज्य सरकार की हालिया उपलब्धियों, नीतियों और आने वाले समय की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे.

इस दिन आएगा छत्तीसगढ़ का बजट

वहीं, सत्र के दूसरे दिन यानी 24 फरवरी को छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की जनता के लिए अपना पिटारा खोलेगी. इस दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ का 2026-27 का बजट सदन में पेश करेंगे. यह साय सरकार का तीसरा बजट होगा, जिसमें विकास कार्यों, इंफ्रास्ट्रक्चर, महिलाओं-युवाओं-किसानों के लिए विशेष प्रावधान और विजन 2047 पर फोकस रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- CG News: नक्सलवाद की ‘डेडलाइन’ को सिर्फ 40 दिन बाकी, फोर्स का ऑपरेशन तेज, प्रदेश में गरमाई सियासत

इस दौरान सदन में राज्य के आय-व्यय का पूरा विवरण पेश किया जाएगा. साथ ही जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों, सरकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं पर गहन चर्चा होगी. नए विधेयकों के अलावा अनुपूरक बजट पर भी विचार-विमर्श हो सकता है.

Exit mobile version