Vistaar NEWS

Raipur: रायपुर में पुलिस की गाड़ी ने स्कूटी को मारी टक्कर, मौके पर भाई की मौत, बहन की हालत गंभीर

Raipur

Raipur: राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ क्लब के सामने बड़ा सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार पुलिस की लोडर गाड़ी ने स्कूटी से स्कूल जा रहे भाई-बहन को टक्कर मार दी. इस हादसे में भाई की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बहन को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल भेजा गया है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम अंश आठवानी था.

वहीं सिविल लाइन एसीपी रमाकांत साहू ने माना पुलिस वाहन स्पीड में थी. हादसे के बाद चालक फरार है. उसे गिरफ्तार कर लेंगे.

कैसे हुआ हादसा?

चालक फरार

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है. इस हादसे के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है.

ये भी पढ़ें- CG News: पति और उसके परिवार पर दहेज प्रताड़ना का झुठा केस दर्ज करवाना मानसिक क्रूरता – हाई कोर्ट

कोरबा में पलटी कार, दो युवकों की मौत

दूसरी घटना कोरबा जिले की है, जहां कोरबा-चांपा भारतमाला मुख्य मार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र से कोरबा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी. हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए.

Exit mobile version