Vistaar NEWS

Naxali Dev Ji Surrender: ‘लाल आतंक’ को सबसे बड़ा झटका, खूंखार नक्सली देवजी ने इतने साथियों के साथ किया सरेंडर

Naxali Dev Ji Surrender: ‘लाल आतंक’ को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है. जहां खुंखार नक्सली देवजी ने मल्ला राजी रेड्डी समेत 16 साथियों के साथ तेलंगाना में सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया. इसे लेकर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी दी है. वहीं देवजी के सरेंडर की पुष्टि की है.

खूंखार नक्सली देवजी ने किया सरेंडर

खुंखार नक्सली तिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी ने 22 फरवरी को तेलंगाना में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है, जो नक्सली आंदोलन के लिए एक महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है. इस सरेंडर को सीपीआई (माओवादी) आंदोलन को बड़ा झटका बताया जा रहा है, क्योंकि देवजी संगठन के शीर्ष स्तर के नेताओं में से एक थे.

कौन है नक्सली लीडर देवजी?

मल्ला राजी रेड्डी सहित 16 नक्सलियों ने डाला हथियार

देवजी के साथ ही मल्ला राजी रेड्डी सहित लगभग 16 अन्य माओवादी साथियों ने भी आत्मसमर्पण किया. घटना तेलंगाना के असीफाबाद जंगलों में हुई, और इसे ऑपरेशन कगर जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रम के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है, जिसका लक्ष्य नक्सलवाद को समाप्त करना है. अधिकारी इस घटना को नक्सली हिंसा को नियंत्रित करने की दिशा में बड़ा कदम बता रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान

नक्सली कमांडर देवजी ने सरेंडर किया – विजय शर्मा

नक्सली कमांडर देवजी के सरेंडर को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि- देवजी छत्तीसगढ़ में सक्रिय रहा. बसव राजू के न्यूट्रलाइज होने के बाद देवजी बड़ा नक्सली था, जिसने सरेंडर किया है. तेलंगाना में देवजी ने सरेंडर किया है, ऐसी सूचना मिली है.

Exit mobile version