Vistaar NEWS

CG News: आयुष्मान योजना से आज अस्पतालों में इलाज बंद! मरिजों को होगी परेशानी, जानें पूरा मामला

CG News

आयुष्मान योजना से आज अस्पतालों में इलाज बंद

CG News: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज कराने वाले मरीजों के लिए एक जरूरी खबर है. सरकार की भुगतान नीति से नाराज निजी अस्पतालों ने 30 जनवरी को आयुष्मान योजना के तहत इलाज बंद रखने का ऐलान किया है.

आयुष्मान योजना से आज अस्पतालों में इलाज बंद

एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स इंडिया (AHPI) छत्तीसगढ़ चैप्टर का कहना है कि पिछले कई महीनों से भुगतान नहीं होने के कारण अस्पतालों की हालत अब जवाब दे चुकी है. यह फैसला पिछले एक साल से बकाया 1500 करोड़ से ज्यादा का भुगतान नहीं मिलने के कारण लिया गया है. इस निर्णय से सबसे ज्यादा असर गरीब और जरूरतमंद मरीजों पर पड़ने वाला है.

छोटे अस्पताल टूटने की कगार पर- डॉ राकेश गुप्ता

छत्तीसगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता ने बताया कि जुलाई महीने से किसी भी अस्पताल को आयुष्मान योजना का भुगतान नहीं हुआ है.उन्होंने कहा कि छोटे और मझोले अस्पतालों की आर्थिक स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है और कई जगह मरीजों को लौटाया जा रहा है.

6 महीने से नहीं हुआ भुगतान

डॉ राकेश गुप्ता ने कहा कि पिछले 6 महीने से एक भी भुगतान नहीं हुआ है. स्टाफ की सैलरी, दवाइयों का खर्च, मशीनों का मेंटेनेंस, सब कुछ अस्पतालों के लिए असंभव होता जा रहा है.

ये भी पढ़ें- CG High court: दुष्कर्म केस में महाराष्ट्र के डॉक्टर को राहत नहीं, हाई कोर्ट का FIR और चार्जशीट रद्द करने से इनकार

भुगतान में विलंब लगता है, इलाज ना रोकें – श्याम बिहारी जायसवाल

वहीं आयुष्मान योजना का भुगतान नहीं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा कि यह बात सहीं है कि भुगतान में विलंब हुआ है, हमने पिछले सरकार की पेंडिंग राशि का भी भुगतान किया. पिछले मार्च का राशि भी जारी किया गया. थोड़ा विलंब लगता है किसी भी प्रकार के इलाज ना रोकें. एक सप्ताह के भीतर सभी का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा.

Exit mobile version