CG News: 31 मार्च 2026 यह वही तारीख है, जो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के लिए बतौर डेडलाइन तय कर दी है. नक्सलवाद के खात्मे की इस डेडलाइन में अब सिर्फ 40 दिन बाकी हैं. ऐसे में छत्तीसगढ़ में सुरक्षालों के जवानों यानी फोर्स ने बचे हुए नक्सलियों की तलाश तेज कर दी है. इस कड़ी में बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है. इस मुठभे़ में 5 नक्सली ढेर हो गए हैं. साथ ही अभी भी कई नक्सलियों के छिपे होने की जानकारी है. यही वजब है कि जवानों ने नक्सलियों की सबसे महफूज शरण स्थली कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर ऑपरेशन तेज कर दिया है. अब इसे लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है. डिप्टी CM अरुण साव और PCC चीफ दीपक बैज आमने-सामने आ गए हैं.
ऑपरेशन को लेकर सियासत तेज
छत्तीसगढ़ में फोर्स का ऑपरेशन तेज होने पर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है. इस ऑपरेशन को लेकर डिप्टी CM अरुण साव ने कहा-‘डबल इंजन सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में काम चल रहा है. पिछले दो सालों में नक्सल उन्मूलन की दिशा में तेजी आई है. बस्तर सहित पूरे देश में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है. समानांतर रूप से अधोसंरचना विकास और सरकारी योजनाओं का विस्तार किया जाएगा. बस्तर के विकास के लिए अलग रोडमैप तैयार किया गया है.’
उपमुख्यमंत्री अरुण साव के बयान के बयान पर PCC चीफ दीपक बैज ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा-‘सरकार सर्चिंग ऑपरेशन चलाए, लेकिन निर्दोष आदिवासियों को नक्सली बताकर फर्जी एनकाउंटर न हो. गर्मी के समय में फॉरेस्ट एरिया में आदिवासी महुआ-चिरौंजी संग्रह के लिए जाते हैं, कहीं ऐसा ना हो आदिवासियों को ही नक्सली बताकर फर्जी एनकाउंटर कर दिया जाए. कांकेर, अंतागढ़, कोयलीबेड़ा में भी निर्दोषों पर कार्रवाई हुई. सब एनकाउंटर तो नहीं, लेकिन कुछ एनकाउंटर फर्जी हुए हैं.’
बीजापुर में नक्सलियों का बड़ी साजिश नाकाम
इसके अलावा बीजापुर में जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है. थाना ईलमिड़ी में 9/D कंपनी और बीडीएस बीजापुर की संयुक्त टीम द्वारा ईलमिड़ी- मुजालकांकेर मार्ग पर एरिया डॉमिनेशन और डिमाइनिंग के लिए निकली थी. इस दौरान डिमाइनिंग कार्रवाई करते हुए ईलमिड़ी से मुजालकांकेर मार्ग पर सड़क के बीचों बीच नक्सलियों के द्वारा 10-10 KG के 02 IED सीरिज में लगाये गए थे, जिसे बीडीएस टीम द्वारा बरामद किया गया.
