Vistaar NEWS

CG Rajya Sabha Election: राज्यसभा के लिए BJP-कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, आज लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम करेंगी नामांकन

CG Rajya Sabha Election:

फूलो देवी नेताम और लक्ष्मी वर्मा

CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. जहां बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है, तो दुसरी तरफ कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम को दोबारा मैदान में उतारा है. वहीं आज दोनों प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

आज लक्ष्मी वर्मा दाखिल करेंगी नामांकन

आज BJP प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी. इस मौके पर CM विष्णु देव साय भी मौजूद रहेंगे. वहीं चर्चा है कि पूर्व विधायक और प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडेय भी नामांकन पत्र खरीद चुके हैं और वे डमी प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल कर सकते हैं.

कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम दोबारा जताया भरोसा

बुधवार की शाम कांग्रेस ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया. पार्टी ने छत्तीसगढ़ से वर्तमान राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम पर फिर से भरोसा जताया है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए जिन दो उम्मीदवारों का कार्यकाल खत्म हो रहा है. उनमें फूलो देवी नेताम का नाम भी शामिल हैं. लेकिन उनकी राजनीतिक सक्रियता को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें दोबारा उच्च सदन में भेजने की तैयारी कर ली है. वहीं आज वे आपने नामांकन दाखिल करेंगी.

ये भी पढ़ें- CG News: बिलासपुर के तीन युवक दुबई में फंसे, वापसी की टिकट दो बार हुई कैंसिल, बोले- सुरक्षा को लेकर चिंता नहीं

कब होगा राज्यसभा का चुनाव?

Exit mobile version