Vistaar NEWS

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ा गर्मी का प्रकोप! 6 दिनों में पारा 4 डिग्री तक बढ़ा, जानिए आपके शहर के मौसम का हाल

weather forecast today

मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. मार्च महीने के शुरू होने से पहले ही गर्मी का असर दिख रहा है. पिछले 6 दिनों में पारे में 4 डिग्री सेल्सियस का उछाल देखने को मिला है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मौसम अगले कुछ दिनों तक शुष्क बना रहेगा. प्रदेश का सर्वाधिक तापमान रायपुर में 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 15 से ज्यादा शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ज्यादा मापा गया.

अंबिकापुर सबसे ठंडा शहर रहा

प्रदेश का सबसे ठंडा शहर अंबिकापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा रायपुर के लालपुर में 19.3 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 15.1 डिग्री, बिलासपुर में 16.3 डिग्री, पेंड्रा रोड में 14.4 डिग्री, जगदलपुर में 14.7 डिग्री, दुर्ग में 14.9 डिग्री और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा.

अगले 24 घंटे में मौसम कैसा रहेगा?

छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा. इसके बाद आने वाले 4 दिनों में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. राज्य में अगले 7 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

ये भी पढ़ें: CG News: दुर्ग में 14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन, CM साय ने प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई दी

आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

Exit mobile version