Vistaar NEWS

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बरसे बादल, किसानों की बढ़ी चिंता, IMD ने जारी किया अलर्ट

cg weather forecast today

छत्तीसगढ़ का मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. जहां सोमवार को रायपुर और बिलासपुर में सुबह से बदली छाई रही फिर दोपहर में रिमझिम बारिश हुई. मौसम विभाग ने अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है.

गरज-चमक के साथ बरसे बादल, ओले भी गिरे

सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले और रायगढ़ में भी मौसम ने अचानक करवट ली और दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई. वाड्रफनगर सहित आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है.

IMD ने जारी किया अलर्ट

वहीं मौसम में अचानक हुए इस बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक यही स्थिति बने रहने की संभावना है. कहीं-कहीं बारिश के साथ आंधी-तूफान की स्थिति भी बन सकती है.

आज कैसा रहेगा मौसम?

इसके अलावा अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

ये भी पढ़ें- CG Budget 2026: आज पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, नई थीम के साथ जानें क्या रहेगा खास

जानें राजधानी रायपुर का हाल

रायपुर में 24 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहने के आसार है. वहीं तापमान 28°C व 20°C के आसपास रहने की संभावना जताई गई है.

Exit mobile version