Vistaar NEWS

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम सामान्य, सरगुजा संभाग में सुबह-शाम ठंड बरकरार, जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

cg_weather_news

छत्तीसगढ़ मौसम समाचार

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन तापमान के रुख में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है.

छत्तीसगढ़ में मौसम सामान्य

छत्तीसगढ़ में अगले सात दिनों तक विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं, जिससे दिन में हल्की गर्माहट और रात में ठंड के असर में कमी महसूस होने लगेगी. रायपुर का पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को शहर में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रह सकती है. उस दिन अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

धीरे-धीरे बढ़ रही गर्मी

मौसम के इस बदलते मिजाज से साफ है कि अब प्रदेश में सर्दी की पकड़ ढीली पड़ने लगी है. रात के तापमान में बढ़ोतरी के साथ सुबह की ठिठुरन कम होगी, जबकि दोपहर में धूप की तीव्रता धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी. मौसम विभाग ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन तापमान में हो रही वृद्धि आगामी दिनों में गर्मी की शुरुआत का संकेत दे रही है.

रायपुर दिन में गरम, सुबह-शाम राहत

सोमवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम दर्ज हुआ. हवा में नमी का स्तर सुबह के समय 49 प्रतिशत और शाम को 35 प्रतिशत रही. दिनभर आसमान साफ रहा और वर्षा दर्ज नहीं की गई। हवा की रफ्तार बेहद धीमी, लगभग 1 किमी प्रति घंटा रही.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी कार्रवाई, मनेंद्रगढ़ के DFO मनीष कश्यप सस्पेंड, मंत्रालय के अफसरों से अभद्रता करने का आरोप

अंबिकापुर सबसे ठंडा

छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ, जिससे वहां अभी भी ठंड का असर बना हुआ है. बिलासपुर, जगदलपुर और राजनांदगांव सहित अन्य शहरों में भी तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है.

Exit mobile version