Vistaar NEWS

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड से मिली राहत, दिन में छूटे पसीने, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

weather forecast today

मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है. जहां एक ओर लोगों को ठंड से राहत मिली है. तो दुसरी तरफ दिन में गर्मी बढ़ने लगी है. मौसम विभाग ने किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है, जिससे लोगों को परेशानी हो. फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है.

छत्तीसगढ़ में गर्मी ने दी दस्तक

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क और स्थिर रहेगा, जिससे बारिश का कोई खतरा नहीं है. पूरे प्रदेश में तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा और दिन में हल्की गर्मी के साथ रात में ठंडी हवाओं का असर महसूस होगा. राजधानी रायपुर में सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है, दिन का तापमान लगभग 31 डिग्री और रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

रायपुर सबसे गर्म

बीते तीन दिनों से राजधानी रायपुर राज्य का सबसे गर्म शहर बना हुआ है. आंकड़ों के अनुसार रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आई है.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: मरीजों के लिए राहत की खबर, अब प्राइवेट अस्पतालों की फार्मेसी से दवा खरीदना जरूरी नहीं, बोर्ड भी लगाना होगा

तापमान का अंतर बढ़ा

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हवा की गति कम होने और आसमान साफ रहने के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ गया है. प्रदेश के उत्तरी हिस्सों, खासकर अंबिकापुर और आसपास के इलाकों में सुबह के समय ठंड का असर ज्यादा बना हुआ है. वहीं दुर्ग, बिलासपुर और जगदलपुर जैसे मैदानी इलाकों में दोपहर के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है.

Exit mobile version