Vistaar NEWS

CG Weather Update: रायपुर में छाई धुंध, सुबह-शाम ठंड का अहसास, जानें आपके शहर मे आज कैसा रहेगा मौसम

cg weather forecast today

छत्तीसगढ़ का मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल स्थिर और शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले सात दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है. वहीं, प्रदेश में कहीं भी बारिश के कोई आसार नहीं हैं और मौसम पूरी तरह सूखा रहेगा.

प्रदेश में शुष्क मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली (सिनॉप्टिक सिस्टम) प्रभावी नहीं है, जिस कारण पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है और बारिश का ‘निरंक’ (शून्य) दर्ज किया गया है यानी कहीं भी बारिश नहीं हुई.

तापमान में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं

अगले सात दिनों तक दिन में हल्की गर्माहट और रात में ठंडक बनी रहेगी. तापमान सामान्य स्तर के आसपास ही रहेगा. वहीं, तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

सबसे गर्म और सबसे ठंडा शहर

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म शहर रायपुर रहा. यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा. यहां सुबह-शाम ठंड का अहसास बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- CM Sai Exclusive: नक्सलवाद पर लगाम लगाने के लिए क्या है सरकार का प्लान? CM साय ने बताया कैसे होगा बस्तर का विकास

आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में आज धुंध छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी रायपुर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक 14 फरवरी को हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है. आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगले दो दिनों तक भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है. दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक का मिजाज बना रहेगा. आने वाले कुछ दिनों में दिन में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे गर्मी परेशान करेगी.

Exit mobile version