Vistaar NEWS

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण आज, सूतक काल जारी, जानें छत्तीसगढ़ के शहरों में कितने बजे दिखेगा नजारा

Chandra Grahan 2026: आज 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) लगने ही वाला है. इसमें अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं. हर किसी को ये अद्भुत नजारा देखने का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो देश के कई राज्यों में पूर्ण रूप से दिखाई देने वाला है. पूर्ण चंद्र ग्रहण को ‘ब्लड मून’ भी कहा जाता है. वहीं छत्तीसगढ़ की बात करें तो राजधानी सिर्फ राजधानी रायपुर में ही आंशिक ग्रहण देखने को मिलेगा.

चंद्रग्रहण का समय क्या है?

राजधानी रायपुर में दिखेगा चंद्रग्रहण

ये पूर्ण चंद्रग्रहण छत्तीसगढ़ में सिर्फ राजधानी रायपुर दिखेगा. लेकिन पूर्ण रूप से नहीं, बल्कि आंशिक अवस्था में दिखाई देगा. IMD रिपोर्ट के अनुसार रायपुर में चंद्रमा के उदय के समय ग्रहण अपने अंतिम चरण में रहेगा, इसलिए यहां केवल ग्रहण का अंतिम हिस्सा ही नजर आएगा.

क्या है टाइमिंग?

रायपुर में चंद्रमा का उदय शाम 6 बजकर 07 मिनट पर होगा. खगोलीय गणनाओं के अनुसार रायपुर में चंद्रग्रहण की दृश्य अवधि करीब 41 मिनट रहेगी. ग्रहण का आंशिक चरण शाम 6:48 बजे पर पूरी तरह समाप्त हो जाएगा. इसके बाद चंद्रमा पूर्ण रूप से चमकता हुआ दिखाई देगा.

ये भी पढ़ें- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी में दिखाए तेवर! मार्च की शुरुआत में ही तपने लगा प्रदेश, अभी 4 डिग्री तक और बढ़ेगा तापमान

चंद्र ग्रहण पर रायपुर के ये प्रसिद्ध मंदिर रहेंगे बंद

वहीं रायपुर में आज चंद्र ग्रहण के कारण सूतक काल की मान्यता के अनुसार कई प्रमुख मंदिरों के पट बंद रहेंगे. इनमें पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर, समलेश्वरी मंदिर, आकाशवाणी चौक का महाकाली मंदिर, बूढ़ातालाब के हनुमान व सिद्धिविनायक मंदिर और कुशालपुर का दंतेश्वरी मंदिर शामिल हैं. दर्शन अब ग्रहण समाप्ति के बाद ही होंगे.

Exit mobile version