CG News: यात्रियों की सुविधा और परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रेल प्रशासन ने भोपाल होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर–बिलासपुर एक्सप्रेस के समय में आंशिक संशोधन किया है. यह बदलाव आगरा के राजा की मंडी स्टेशन पर लागू किया गया है और तत्काल प्रभाव से प्रभावी कर दिया गया है.
इस प्रकार रहेगा ट्रेन का समय
संशोधित समय के अनुसार अब यह ट्रेन राजा की मंडी स्टेशन पर सुबह 07:08 बजे पहुंचेगी और 07:10 बजे रवाना होगी. पहले इस स्टेशन पर ट्रेन का समय 07:04 बजे आगमन और 07:06 बजे प्रस्थान का था. रेलवे ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल अन्य स्टेशनों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.
अन्य ट्रेनों के समन्वय को ध्यान में रखकर किया बदलाव
अधिकारियों के मुताबिक यह संशोधन परिचालन सुगमता, ट्रैक प्रबंधन और अन्य ट्रेनों के बेहतर समन्वय को ध्यान में रखकर किया गया है. यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित स्टेशन, रेलवे पूछताछ सेवा 139, NTES ऐप या अधिकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए अद्यतन समय की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.
ये भी पढे़ं- किसानों के लिए खुशखबरी, होली के पहले जारी होगी धान की अंतर राशि, साय कैबिनेट बैठक में हुआ फैसला
