Vistaar NEWS

CG News: बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव, भूपेश बघेल के आरोपों को किया खारिज

Deputy Chief Minister Arun Sao

उपमुख्यमंत्री अरुण साव

CG News: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने जलद्वार से भगवान महाकाल के दर्शन किए और छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

छत्तीसगढ़ की जनता के लिए की प्रार्थना

महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वे वर्षों से बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आते रहे हैं. उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि से पूर्व बाबा महाकाल के दर्शन करने का विशेष महत्व है. “मैं छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ परिवारजनों के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना लेकर आया हूं. बाबा महाकाल निश्चित रूप से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखेंगे.

भूपेश बघेल के आरोपों को किया खारिज

इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विपक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों को भी सिरे से खारिज किया. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को किसी भी तरह के गलत तरीकों की जरूरत नहीं है और विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोप पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद हैं.

भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और भाजना के र्शीष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं. राज्यसभा सदस्‍य कपिल सिब्बल के एक पॉडकास्‍ट में बघेल ने दवा किया है कि उन्‍हें भाजपा में शामिल होने के लिए कई बार प्रस्‍ताव दिए गए और इस प्रस्‍तावों पर इनकार करने पर सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों का छापे पड़वाए गए.

वीडियो पाडॅकास्‍ट के सोशल मीडिया के सामने आते ही इस पर भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने मिलकर उन्‍हें कई बार बातचीत के लिए बुलाया गया. बघेल का आरोप है कि जब वे इन मुताकातों में बिना किसी राजनीतिक कमिटमेंट के वहां से लौटते थे तो उनके घर आने के 8 से 10 दिन के भीतर उनके ठिकानों पर छापेमारी करने आ जाती है.

ये भी पढे़ं- CG News: सीएम हिमंता बिस्‍वा सरमा के मानहानि केस पर भूपेश बघेल ने किया पलटवार, बोले- पहले संपत्त‍ि की जांच कराएं, फिर केस करें

Exit mobile version